न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » मुकदमा » “थाना बहादराबाद क्षेत्र बढ़ेड़ी राजपूताना में मची हलचल! स्टारविला ऑफिस में ताले टूटे, लाखों का माल साफ — अंकुर शर्मा की टीम ने शेरा आलम गिरोह की घेरेबंदी शुरू की”

“थाना बहादराबाद क्षेत्र बढ़ेड़ी राजपूताना में मची हलचल! स्टारविला ऑफिस में ताले टूटे, लाखों का माल साफ — अंकुर शर्मा की टीम ने शेरा आलम गिरोह की घेरेबंदी शुरू की”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। थाना बहादराबाद क्षेत्र के स्टारविला, बढ़ेड़ी राजपूताना स्थित M/S Hector Reality Ventures Pvt. Ltd. के कार्यालय में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। कंपनी के डायरेक्टर संदीप रहलान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 3 नवंबर की शाम अज्ञात चोरों ने दफ्तर का ताला तोड़कर लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान में लैपटॉप, एलसीडी, नगदी, कीमती टाइलें और पोल शामिल हैं। घटना की जानकारी वादी को सुबह शाहरुख नामक व्यक्ति ने दी।संदीप रहलान ने आरोप लगाया कि शेरा आलम, मोहसिन, राज मोहम्मद उर्फ राजू, अमीर अहमद उर्फ मोटा, वकील शाकिर समेत अन्य लोगों ने मिलकर इस चोरी की साजिश रची। वादी के अनुसार, मुख्य आरोपी शेरा आलम आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिस पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। बताया गया कि आरोपी लगातार वादी की संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे और धमकियां भी दे रहे थे।पुलिस ने तहरीर के आधार पर शेरा आलम सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक उमेश कुमार को सौंपी गई है।थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।घटना स्थल के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की गतिविधियों का सुराग मिल सके।

ALSO READ  भगवान बाल्मीकि पर टिप्पणी से आहत वाल्मीकि समाज, बहादराबाद थाने में उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 6 7
Users Today : 220
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 6 7
Users Today : 220
Users Yesterday : 930