न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » राहत » “हरिद्वार को ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत: नवंबर से शुरू होगा एलिवेटेड हाईवे का निर्माण, त्रिवेन्द्र बोले– विकास के नए युग में कदम रख रहा है हरिद्वार”

“हरिद्वार को ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत: नवंबर से शुरू होगा एलिवेटेड हाईवे का निर्माण, त्रिवेन्द्र बोले– विकास के नए युग में कदम रख रहा है हरिद्वार”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग-334 (दिल्ली–हरिद्वार) पर बढ़ते यातायात दबाव और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, सीतापुर–ज्वालापुर रेड लाइट से संस्कृत अकादमी तक एलिवेटेड हाईवे का निर्माण कार्य आगामी नवंबर माह से प्रारंभ किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि यह परियोजना रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री आदेश चौहान की सतत पहल और क्षेत्रीय जनता की दीर्घकालिक मांग का परिणाम है।

सांसद त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि यह एलिवेटेड हाईवे न केवल जाम की पुरानी समस्या का समाधान करेगा, बल्कि ज्वालापुर, राजलोक चौक, हरिलोक, ग्रीन वैली कॉलोनी, श्रीराम फ्लाईओवर और संस्कृत अकादमी जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध यातायात की सुविधा सुनिश्चित करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि स्मार्ट हरिद्वार और सुरक्षित आवागमन की दिशा में यह परियोजना एक अहम मील का पत्थर साबित होगी। यह हरिद्वार की समग्र यातायात व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार का मार्ग प्रशस्त करेगी।

केंद्रीय नेतृत्व की दूरदृष्टि और राज्य नेतृत्व की पहल से हरिद्वार आज विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा है। यह परियोजना पर्यटन, तीर्थ और औद्योगिक क्षेत्रों को भी सुगमता से जोड़ते हुए स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करेगी।

सांसद श्री रावत ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 3 5
Users Today : 3
Users Yesterday : 343
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 3 5
Users Today : 3
Users Yesterday : 343