न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » कार्यवाही » बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: 104 ग्राम स्मैक और 100 नशीले इंजेक्शन संग तस्कर गिरफ्तार, SSP हरिद्वार के निर्देश पर कार्रवाई

बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: 104 ग्राम स्मैक और 100 नशीले इंजेक्शन संग तस्कर गिरफ्तार, SSP हरिद्वार के निर्देश पर कार्रवाई

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार जनपद  में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। SSP हरिद्वार के दिशा-निर्देश पर थाना बहादराबाद पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नशा तस्करी में लिप्त आरोपी को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 104 ग्राम अवैध स्मैक, 100 नशीले इंजेक्शन RESTIGESIC (BUPRENORPHINE), एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने 23 अक्टूबर को अलीपुर रोड बहादराबाद पर चेकिंग के दौरान आरोपी संजीत पुत्र रधुवीर निवासी ग्राम धनपुरा थाना पथरी जिला हरिद्वार को पकड़ा। आरोपी पूर्व में भी कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र से नशीले इंजेक्शन की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। पूछताछ में उसने कई बड़े ड्रग्स पैडलरों के नामों का खुलासा किया है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा, उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट, उपनिरीक्षक अमित नौटियाल (चौकी प्रभारी कस्बा), कांस्टेबल निपुल यादव और कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान शामिल रहे।यह कार्रवाई मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025’ के तहत SSP हरिद्वार के आदेश पर की गई है, ताकि हरिद्वार को नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य को साकार किया जा सके। थाना बहादराबाद पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

ALSO READ  "रूड़की में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध मेडिकल स्टोर से 4800 नारकोटिक्स कैप्सूल और नशीली सिरप बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 5
Users Today : 265
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 5
Users Today : 265
Users Yesterday : 861