न्यूज़ फ्लैश
“हरिद्वार में कल गूंजेगा अमित शाह का दम, बैरागी कैंप में विशाल जनसभा के साथ विकास और नई न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन” “मानवता की मिसाल: सड़क हादसे में तड़प रहे घायलों के लिए ‘फरिश्ता’ बने एसएसपी नवनीत सिंह, मौके पर रुककर कराया रेस्क्यू और पहुंचाया अस्पताल” “आंगनबाड़ी राशन घोटाले पर डीएम सविन बंसल का बड़ा छापा: सेंट्रल गोदाम में बाल श्रमिक मिले, एक्सपायरी और संदिग्ध खाद्य सामग्री पर खुली पोल” “रावली महदूद में खौफनाक हमला: ग्राम प्रधान के घर 20 से ज्यादा लोगों का लाठी-डंडों संग धावा, 15 घायल—गांव से अस्पताल तक मचा हड़कंप, पुलिस ने तेज की आरोपियों की तलाश” “होली की हुड़दंग बनी खूनी जंग! बिशनपुर कुंडी में मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, 50 से ज्यादा लोगों के बीच लाठी-डंडे चले, कई घायल — पथरी पुलिस जांच में जुटी” “होली पर बड़ा खतरा टला: सीएनजी से लदे दो ट्रकों की भीषण टक्कर से दहला खानपुर, गैस रिसाव के बीच पुलिस की जान जोखिम में डालकर कार्रवाई, संभावित विस्फोट से बचीं कई जिंदगियां!”
Home » महोत्सव » “भक्ति, समर्पण और परंपरा का अद्भुत संगम: स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज के सान्निध्य में भारत माता मंदिर में धूमधाम से मना अन्नकूट महोत्सव”

“भक्ति, समर्पण और परंपरा का अद्भुत संगम: स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज के सान्निध्य में भारत माता मंदिर में धूमधाम से मना अन्नकूट महोत्सव”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भारत माता मंदिर में अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धापूर्वक मनाया गया। भगवान को छप्पन प्रकार का भोग लगाया गया। श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि लंबी आयु आरोग्य की प्राप्ति अन्नकूट पर्व मनाने से प्राप्त होती है। आध्यात्मिक ऊर्जा से ही मनुष्य कल्याण संभव है। परिवारों में सुख समृद्धि शांति का वास होता है। उन्होंने कहा कि अन्नकूट महोत्सव भक्ति समर्पण और परंपरा का संगम है। सनातन संस्कृति एवं परंपरांओं के निर्वहन से देश दुनिया में हिंदू संस्कृति की पहचान है। अन्नकूट महोत्सव का महत्व की जानकारी सभी को होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य कल्याण में योगदान देते रहें। अन्नकूट महोत्सव के धार्मिक महत्व को समझने की आवश्यकता है। महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि प्रतिवर्ष धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ अन्नकूट महोत्सव मनाया जाता है। भक्ति पूर्ण तरीके से अन्नकूट महोत्सव धार्मिक संदेश भी समाज को देता है। अन्नकूट महोत्सव में छप्पन भोग की परंपरा का उल्लेख पूर्व से ही मिलता है। सामाजिक महत्व को समझने की आवश्यकता है। गरीब निसहाय निर्धन परिवारों के उत्थान में योगदान दें। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज सनातन धर्म संस्कृति की पताका को देश विदेश में फहराने में योगदान दे रहे है। समन्वय सेवा ट्रस्ट एवं भारत माता जनहित ट्रस्ट के सचिव आईडी शास्त्री ने सभी संत महापुरूषों का स्वागत किया। महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी, स्वामी आत्मानंद, स्वामी कैलाशा नंद, स्वामी शिव आत्मानंद सहित कई संत महंत और श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

450 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *