न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में CM धामी का बड़ा ऐलान, सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज समारोह BIG BREAKING: लक्सर में एक्शन मोड में आपदा प्रबंधन! विनय रुहेला ने दिए सख्त निर्देश, ₹3.72 करोड़ से बनेगी महाराजपुर–गंगदासपुर सड़क BIG BREAKING: मुख्यमंत्री आवास घेराव से पहले गरजे मनोज धनगर, रानीपुर कांग्रेस ने कसी कमर; एकजुट होकर देहरादून कूच का ऐलान! BIG BREAKING: हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र रावत, शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद—संतों के सान्निध्य में दिखा आध्यात्मिक रंग BIG BREAKING: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन!
Home » अभियान » “राजभवन में फिर चमका सैनी का सितारा! राज्यपाल ने आठवीं बार किया सम्मानित, चरित्र निर्माण और राष्ट्रभक्ति के अभियान को दी नई उड़ान”

“राजभवन में फिर चमका सैनी का सितारा! राज्यपाल ने आठवीं बार किया सम्मानित, चरित्र निर्माण और राष्ट्रभक्ति के अभियान को दी नई उड़ान”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून । उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज राजभवन में सुभारती समूह के चरित्र निर्माण अभियान देहरादून के निदेशक रवीन्द्र सैनी को उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल जी ने श्री सैनी की लेखन प्रतिभा की सराहना की और उनके कार्यों को सराहनीय बताया।

श्री सैनी ने बताया कि राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान के निदेशक के रूप में वे विद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय चरित्र निर्माण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों में आदर्श नागरिक बनने और देशभक्ति की भावना पैदा करने का कार्य किया जा रहा है।

महामहिम राज्यपाल ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि आज के छात्र ही कल के नागरिक बनकर आदर्श राष्ट्र का निर्माण करने में सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर कार्य करते हुए अपने देश को संसार का सर्वोत्तम देश बनाना है और इसे विश्व गुरु के रूप में स्थापित करना हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए।

राज्यपाल जी ने श्री सैनी को अपने बायोग्राफी वातायन भी भेंट की। इस दौरान श्री सैनी ने राज्यपाल जी को उनके चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक अंग्रेजी कविता भेंट की थी, जिसकी राज्यपाल जी ने विशेष प्रशंसा की। सुभारती के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण जी के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान को राज्यपाल जी ने सराहनीय बताया और श्री सैनी के कार्यों की प्रशंसा की

ALSO READ  "गौसेवा का बड़ा अभियान: CDO डॉ. ललित नारायण मिश्र का एक्शन प्लान, रुड़की गौशाला में 200 और गोवंश को मिलेगा नया आश्रय!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 3 8 2
Users Today : 838
Users Yesterday : 1097
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 3 8 2
Users Today : 838
Users Yesterday : 1097