न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » Uncategorized » “सिडकुल में शराबियों पर टूटा पुलिस का कहर! ढाबों और सड़कों पर जाम छलकाने वालों की शामत – 42 गिरफ्तार, 12 वाहन जब्त, SSP के आदेश पर चली बड़ी कार्रवाई!”

“सिडकुल में शराबियों पर टूटा पुलिस का कहर! ढाबों और सड़कों पर जाम छलकाने वालों की शामत – 42 गिरफ्तार, 12 वाहन जब्त, SSP के आदेश पर चली बड़ी कार्रवाई!”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार/सिडकुल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के निर्देश पर सिडकुल थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों, होटल और ढाबों में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर सिडकुल क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर शराब पीने तथा दूसरों को शराब पिलाने वाले 42 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। सभी के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई और कुल ₹10,500 का संयोजन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते या पिलाते पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।चेकिंग के दौरान पुलिस ने 12 वाहनों को भी सीज किया। यह कार्रवाई असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई।इस अभियान में वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर, उप निरीक्षक मनीष नेगी, इंद्रजीत राणा, अनिल बिष्ट, अपर उप निरीक्षक सुभाष रावत व जगदीश रावत सहित रात्रि-दिवस चेतक कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही। सिडकुल पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे।

ALSO READ  "हरिद्वार में "मकड़ा गैंग" पर पुलिस का सबसे बड़ा वार! लाठी-डंडों के साथ हुड़दंग मचाने वाले 5 सदस्य दबोचे गए, सोशल मीडिया की आपत्तिजनक वीडियो ने खोली गैंग की पूरी पोल, ऑपरेशन प्रहार के तहत श्यामपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 5 9 8
Users Today : 895
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 5 9 8
Users Today : 895
Users Yesterday : 728