न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में CM धामी का बड़ा ऐलान, सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज समारोह BIG BREAKING: लक्सर में एक्शन मोड में आपदा प्रबंधन! विनय रुहेला ने दिए सख्त निर्देश, ₹3.72 करोड़ से बनेगी महाराजपुर–गंगदासपुर सड़क BIG BREAKING: मुख्यमंत्री आवास घेराव से पहले गरजे मनोज धनगर, रानीपुर कांग्रेस ने कसी कमर; एकजुट होकर देहरादून कूच का ऐलान! BIG BREAKING: हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र रावत, शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद—संतों के सान्निध्य में दिखा आध्यात्मिक रंग BIG BREAKING: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन!
Home » चर्चा » “सिंहस्थ कुम्भ 2028 की गूंज हरिद्वार तक—मेला अधिकारियों ने जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि से की भेंट, साधना-संस्कृति व समरसता पर हुई गहन चर्चा!”

“सिंहस्थ कुम्भ 2028 की गूंज हरिद्वार तक—मेला अधिकारियों ने जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि से की भेंट, साधना-संस्कृति व समरसता पर हुई गहन चर्चा!”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। सिंहस्थ कुम्भ 2028 की तैयारियों को लेकर उज्जैन के मेलााधिकारी एवं मण्डलायुक्त आशीष सिंह, जिलाधिकारी रौशन सिंह और उज्जैन विकास प्राधिकरण के सीईओ संदीप सोनी ने हरिद्वार स्थित श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा की आचार्य पीठ, श्री हरिहर आश्रम कनखल में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की।भेंट के दौरान आगामी सिंहस्थ कुम्भ 2028 की रूपरेखा, आयोजन-प्रबंधन, अखाड़ों की सहभागिता और आध्यात्मिक समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी ने सिंहस्थ को भारतीय संस्कृति, साधना और समरसता के अद्भुत संगम के रूप में प्रतिष्ठित करने हेतु शुभकामनाएं देते हुए, आयोजन को अधिक सुव्यवस्थित और आध्यात्मिक दृष्टि से प्रेरक बनाने के सुझाव भी दिए।इस अवसर पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं निरंजनी अखाड़ा के महासचिव श्रीमहंत रवीन्द्र पुरी जी और निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानन्द जी महाराज से भी मेला अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की तथा कुम्भ आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया। इस दौरान मेला प्रतिष्ठान के विकास शर्मा भी उपस्थित रहे। यह बैठक आगामी सिंहस्थ को दिव्य और भव्य रूप में संपन्न करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई

ALSO READ  "एक देश, एक चुनाव: राज्यों से छह माह में रिपोर्ट तलब, उत्तराखण्ड से हुई विस्तृत चर्चा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 3 4 6
Users Today : 802
Users Yesterday : 1097
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 3 4 6
Users Today : 802
Users Yesterday : 1097