न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » श्रद्धांजलि » “धरतीपुत्र की याद में समाजवादियों का समर्पण: हरिद्वार में नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर कंबल वितरण व श्रद्धांजलि सभा”

“धरतीपुत्र की याद में समाजवादियों का समर्पण: हरिद्वार में नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर कंबल वितरण व श्रद्धांजलि सभा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर हरिद्वार जनपद और महानगर समाजवादी पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर नेताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, गरीब और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनकी विचारधारा और नीतियों ने समाज में समानता और सामाजिक न्याय की नई चेतना जगाई। उन्होंने हमेशा गरीबों, किसानों और नौजवानों की आवाज़ को बुलंद किया।समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. राजेंद्र पाराशर ने कहा कि मुलायम सिंह यादव सच्चे अर्थों में ‘धरती पुत्र’ थे। उन्होंने किसानों और मजदूरों के अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन संघर्ष में बिताया। उनकी सादगी, जनसेवा और नेतृत्व शैली आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।इस मौके पर जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी, महंत शुभम गिरी, वरिष्ठ नेता मशहूर अहमद कुरैशी, महानगर अध्यक्ष लव कुमार दत्ता, कपिल जौनसारी, श्रवण शंखधार, आस्तिक यादव, सचिन मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

 

ALSO READ  "अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 4 4
Users Today : 265
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 4 4
Users Today : 265
Users Yesterday : 522