न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: लक्सर में मिलावटखोरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा प्रहार, पनीर फैक्ट्री पर आधी रात छापा; 10 कुंतल मिलावटी खाद्य पदार्थ नष्ट, इकाई सील! BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी
Home » कार्यवाही » जिलाधिकारी के निर्देश पर करवा चौथ की रात सड़कों पर उतरीं नेहा झा और कृष्ण चंद पलाडिया — फर्ज़ के जुनून में डटीं दोनों ARTO, बरपी ऐसी सख़्ती कि थर्रा उठा रुड़की-हरिद्वार! 70 चालान, 8 वाहन सीज — कानून की ‘शक्ति’ बनीं महिला अधिकारी!

जिलाधिकारी के निर्देश पर करवा चौथ की रात सड़कों पर उतरीं नेहा झा और कृष्ण चंद पलाडिया — फर्ज़ के जुनून में डटीं दोनों ARTO, बरपी ऐसी सख़्ती कि थर्रा उठा रुड़की-हरिद्वार! 70 चालान, 8 वाहन सीज — कानून की ‘शक्ति’ बनीं महिला अधिकारी!

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। करवा चौथ की रात जब पूरा हरिद्वार आस्था और उल्लास से सराबोर था, उस समय एक महिला अधिकारी ने अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण का ऐसा उदाहरण पेश किया जो प्रेरणा देने वाला है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) नेहा झा और रुड़की ARTO कृष्ण चंद पलाडिया ने करवा चौथ की रात से लेकर अगली सुबह तक बहादराबाद पुलिस टीम के साथ मिलकर सड़कों पर प्रवर्तन अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि त्योहार की भीड़ में भी यातायात व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रहे और कोई भी वाहन चालक नियमों की अनदेखी न करे।त्योहार की रात भी जब महिलाएं उपवास रखकर चांद के दीदार का इंतजार कर रही थीं, उस समय नेहा झा अपने कार्यालय के दायित्व निभाते हुए सड़कों पर गश्त कर रही थीं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण की सच्ची मिसाल बनते हुए यह दिखाया कि अनुशासन और कानून व्यवस्था कायम रखना एक अधिकारी की सर्वोच्च प्राथमिकता है, चाहे अवसर पर्व का ही क्यों न हो।इस विशेष अभियान के दौरान यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की गई। जांच के दौरान 70 चालान काटे गए और 8 वाहन सीज किए गए। कई वाहन चालकों को मौके पर ही यातायात नियमों के संबंध में जागरूक भी किया गया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मनोज कुमार और उनकी पुलिस टीम ने भी पूरी लगन के साथ सहयोग दिया। देर रात तक चले इस संयुक्त अभियान ने न केवल यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा, बल्कि नियमों की अनदेखी करने वालों में हड़कंप मचा दिया।इस अभियान की खास बात यह रही कि करवा चौथ जैसी पावन रात में भी नेहा झा ने ‘फर्ज़ पहले’ के सिद्धांत पर चलते हुए कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। उन्होंने यह साबित किया कि एक सच्चा अधिकारी त्योहारों के बीच भी अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटता। यह अभियान न केवल कानून की मजबूती का प्रतीक बना, बल्कि समाज में जिम्मेदारी और अनुशासन के प्रति सकारात्मक संदेश भी छोड़ गया —

कि नियमों के पालन से ही सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।

ALSO READ  “थाना बहादराबाद का बड़ा धमाका! — 30 लाख की सुपारी का फर्जी खेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने खुद ही रची अपनी हत्या की साजिश, पुलिस ने किया चटपटा पर्दाफाश”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 7 3
Users Today : 294
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 7 3
Users Today : 294
Users Yesterday : 522