न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: 13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन, प्रवासियों से सार्थक संवाद कर विकास में भागीदारी बढ़ाने पर जोर BIG BREAKING:: जनगणना-2027 की तैयारी तेज, अब डिजिटल तरीके से होगी जनसंख्या गणना, हरिद्वार में फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण BIG BREAKING:: उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे विदेश में नौकरी के रास्ते! हर जिले में विदेशी भाषा प्रशिक्षण केंद्र खोलने की तैयारी, नर्सिंग छात्रों को भी मिलेगा फायदा BIG BREAKING:: लक्सर में मिलावटखोरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा प्रहार, पनीर फैक्ट्री पर आधी रात छापा; 10 कुंतल मिलावटी खाद्य पदार्थ नष्ट, इकाई सील! BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट!
Home » विदाई » हरिद्वार पुलिस मुख्यालय में भावनाओं का संगम: जगह-जगह सेवा की मिसाल बने निरीक्षक नीरज यादव को मिला यादगार विदाई सम्मान, एसएसपी डोबाल बोले– ‘समर्पण और ईमानदारी ही आपकी पहचान’

हरिद्वार पुलिस मुख्यालय में भावनाओं का संगम: जगह-जगह सेवा की मिसाल बने निरीक्षक नीरज यादव को मिला यादगार विदाई सम्मान, एसएसपी डोबाल बोले– ‘समर्पण और ईमानदारी ही आपकी पहचान’

(शहजाद अली हरिद्वार ) हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी स्थानान्तरण आदेश के तहत जनपद हरिद्वार में तैनात निरीक्षक अभिसूचना नीरज यादव का स्थानान्तरण हेडक्वार्टर देहरादून कर दिया गया है। इस अवसर पर शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों सहित पुलिस कर्मियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने की। इस दौरान एसएसपी डोबाल ने निरीक्षक यादव के मेहनती, अनुशासित एवं समर्पित कार्यशैली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नीरज यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान जनपद हरिद्वार में पुलिसिंग को नई दिशा देने का कार्य किया है। उनकी तैनाती के दौरान कई महत्वपूर्ण मामलों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई, जिससे जनपद की छवि को मजबूती मिली।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी समेत विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने निरीक्षक यादव को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे देहरादून मुख्यालय में भी अपनी निष्ठा और कार्यकुशलता से उत्कृष्ट योगदान देंगे।अंत में निरीक्षक नीरज यादव ने हरिद्वार पुलिस परिवार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यहां बिताया गया समय सदैव स्मरणीय रहेगा।

उन्होंने अधिकारियों और सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि वह हमेशा हरिद्वार पुलिस कार्यालय को अपने दूसरे घर की तरह याद रखेंगे।

ALSO READ  “हरिद्वार पुलिस की दमदार अफसर डीएसपी नताशा सिंह को भावुक विदाई, शानदार कार्यशैली और सख्त पुलिसिंग की हर तरफ हुई तारीफ — अब सीआईडी देहरादून में संभालेंगी बड़ी जिम्मेदारी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 9 2 2
Users Today : 443
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 9 2 2
Users Today : 443
Users Yesterday : 522