न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » निरीक्षण » हरिद्वार डीएम मयूर दीक्षित का सख्त तेवर! — बहादराबाद विकास खंड में औचक निरीक्षण, फाइलों से लेकर मैदान तक मापी गई कार्य गुणवत्ता, लापरवाह अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी, बोले “गड़बड़ी मिली तो होगी सख्त कार्रवाई!”

हरिद्वार डीएम मयूर दीक्षित का सख्त तेवर! — बहादराबाद विकास खंड में औचक निरीक्षण, फाइलों से लेकर मैदान तक मापी गई कार्य गुणवत्ता, लापरवाह अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी, बोले “गड़बड़ी मिली तो होगी सख्त कार्रवाई!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज विकास खंड बहादराबाद एवं विकास खंड परिसर में स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने विकास खंड बहादराबाद का निरीक्षण करते हुए विकास खंड में तैनात अधिकारियों एव कर्मचारियों को उपस्थिति का जायजा लिया तथा विकास खंड के माध्यम से संचालित विकास परख जन कल्याणकारी योजनाओं जिसमें राज्य वित्त,विधायक निधि एवं मनरेगा के तहत किए गए कार्यों से संबंधित पत्रावलियों का गहन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी एवं लेखाकार एवं विभिन्न विभागों के विकास खंड में तैनात जूनियर अभियंता को निर्देश दिए है कि उनके माध्यम से जो भी विकास परख योजनाओं का कार्य किया जा रहा है उन कार्यों को धरातल पर कार्य करते हुए गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ करना सुनिश्चित करे, इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं लापरवाही न बरती जाए,उन्होंने सभी अधिकारियों एव कर्मचारियों को सचेत किया है कि उनके माध्यम से संचालित कार्यों में यदि किसी व्यक्ति द्वारा शिकायत की जाती है कि कार्य गुणवत्ता के साथ नहीं किया गया है तो संबंधित कार्यों की जांच कराई जाएगी यदि जांच में कोई गड़बड़ी एवं अनियमिता पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि किसी भी निर्माण कार्यों के लिए आमंत्रित किए जाने वाले कोटेशन एवं ई टेंडर प्रक्रिया को नियमानुसार एवं पारदर्शिता के साथ कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी पटल सहायकों को निर्देशित किया है कि उनके माध्यम से जो भी कार्य संचालित किए जा रहे है उन कार्यों की पत्रावलियों का रख रखाव ठीक ढंग से करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि विकास खंड में अपनी समस्याओं एवं कार्यों को लेकर आने वाले आम जनमानस की कार्यों एवं समस्याओं का निस्तारण समयबद्धता एवं प्राथमिकता से करना सुनाश्चित करे इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।

जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी एवं सभी पटल सहायकों को निर्देश दिए है कि उनके माध्यम से जो भी कार्य किए जा रहे है उन कार्यों को ई ऑफिस के माध्यम से करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी द्वारा प्रधान मंत्री आवास योजना,उद्यान विभाग एव पशु पालन के कार्यालयों का भी औचक निरीक्षण कर कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों एव कार्मिकों की उपस्थिति की जानकारी ली गई एवं उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली गई।

जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए है कि विकास खंड परिसर में अवस्थित कार्यालयों के जो भवन जीर्णशीन है उनके संबंध में विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि पुराने जीर्णशीन भवनों के स्थान पर नया भवन तैयार किए जाने हेतु प्रस्ताव शासन को भेजा जा सके

,जिससे एक स्थान पर कई कार्यालयों का संचालन किया जा सके जिससे कि आम जनमानस को एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सके। निरीक्षण दौरान खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल,जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।

ALSO READ  "डीएम निकिता खंडेलवाल का एक्शन मोड! सत्यों–सकलाना आपदा क्षेत्र का पैदल निरीक्षण, प्रभावितों को मिला राहत पैकेज – सड़क, पानी व बिजली बहाली पर ज़ोर"

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 4 2
Users Today : 939
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 4 2
Users Today : 939
Users Yesterday : 728