न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » कार्यवाही » हरिद्वार में पुलिस का तड़ाकेदार वार: ₹5000 का इनामी ‘दरिंदा’ फुकरा दबोचा, नाबालिग से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो से सालभर करता रहा ब्लैकमेलिंग!

हरिद्वार में पुलिस का तड़ाकेदार वार: ₹5000 का इनामी ‘दरिंदा’ फुकरा दबोचा, नाबालिग से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो से सालभर करता रहा ब्लैकमेलिंग!

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। थाना बहादराबाद पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में ₹5000 के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी पिछले करीब एक वर्ष से फरार चल रहा था।प्राप्त जानकारी के अनुसार सिडकुल हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसके 16 वर्षीय नाबालिग पुत्र के साथ विशाल पुत्र सुरेश निवासी श्यामीवाला मंडावली, बिजनौर (उ.प्र.), हाल सिडकुल हरिद्वार ने करीब एक वर्ष पहले दुष्कर्म किया था।

आरोपी ने उस दौरान नाबालिग का अश्लील वीडियो भी बना लिया था, जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार पीड़ित को ब्लैकमेल कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बहादराबाद पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश देते हुए उस पर ₹5000 का इनाम घोषित किया था। पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी और पतारसी करते हुए आज आरोपी को सलेमपुर रोड, सिडकुल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।अभियुक्त विशाल उर्फ फुकरा की गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमित नौटियाल (चौकी प्रभारी कस्बा), कांस्टेबल वीरेन्द्र चौहान, मुकेश नेगी तथा वसीम (CIU हरिद्वार) शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ALSO READ  पुलिस मुठभेड़ पर सवाल उठाने वाला निकला नशा तस्कर, 21 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 4 2
Users Today : 939
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 4 2
Users Today : 939
Users Yesterday : 728