न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » निर्देश » “हरिद्वार में ‘कफ सिरप क्लीनिंग ऑपरेशन’! अनीता भारती की टीम ने मेडिकल स्टोर्स पर मचाई हलचल, दूषित दवाओं पर कसता शिकंजा”

“हरिद्वार में ‘कफ सिरप क्लीनिंग ऑपरेशन’! अनीता भारती की टीम ने मेडिकल स्टोर्स पर मचाई हलचल, दूषित दवाओं पर कसता शिकंजा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। राज्य में खांसी की दवाओं की गुणवत्ता पर औषधि नियंत्रण विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। वरिष्ठ ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती के नेतृत्व में सोमवार को ज्वालापुर क्षेत्र में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान मॉडर्न मेडिकल स्टोर्स सहित कई दवा दुकानों की गहन जांच की गई। टीम ने स्टॉक रजिस्टर, बिलिंग रिकॉर्ड, एक्सपायरी डेट और दवाओं की सैंपलिंग की प्रक्रिया पूरी की। जांच के दौरान सात नए नमूने संकलित कर केंद्रीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं।अनीता भारती ने बताया कि अपर आयुक्त के निर्देश पर यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की दूषित या नकली कफ सिरप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यदि किसी दवा में गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित मेडिकल स्टोर और सप्लायर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ड्रग्स इंस्पेक्टर मेघा ने कहा कि सभी मेडिकल स्टोर्स को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिना चिकित्सक की पर्ची के कोई दवा न बेची जाए।

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर दंडात्मक कार्यवाही तय है। विभाग ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध दवा या बिना बिल के बिक्री की जानकारी तत्काल औषधि विभाग को दें।

हरिद्वार से शुरू हुआ यह अभियान अब राज्यभर में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा ताकि लोगों की सेहत को किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचे।

Share This
ALSO READ  BIG BREAKING:सैनिक सम्मेलन में गरजे एसएसपी, 43 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान; समस्याएं सुनीं, अफसरों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 3 0
Users Today : 1287
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 3 0
Users Today : 1287
Users Yesterday : 886