न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Home » पहल » “शिवालिक नगर में विकास की बयार: अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दिल खोलकर शुरू कराए सड़क–नाली–पुलिया कार्य, हर वार्ड को ‘मॉडल नगर’ बनाने की बड़ी पहल”

“शिवालिक नगर में विकास की बयार: अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दिल खोलकर शुरू कराए सड़क–नाली–पुलिया कार्य, हर वार्ड को ‘मॉडल नगर’ बनाने की बड़ी पहल”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने आज सुभाष नगर वार्ड नंबर 8 में विभिन्न सड़कों, नालियों एवं पुलिया निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारम्भ किया। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी तथा जल निकासी की समस्या से स्थायी राहत मिलेगीनगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा की शिवालिक नगर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है। सड़कों, नालियों और पुलियाओं का यह निर्माण कार्य न केवल क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूरा करेगा, बल्कि स्थानीय निवासियों के जीवन को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में हम शिवालिक नगर को मॉडल नगर बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रहे हैं। हर वार्ड को मजबूत आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना ही हमारा संकल्प है।”उनहोंने बताया कि नगर पालिका द्वारा अन्य वार्डों में भी सड़कों, जल निकासी एवं स्वच्छता से जुड़े कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। आने वाले दिनों में और भी महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शुभारम्भ किया जाएगा, जिससे शिवालिक नगर आधुनिक और सुविधायुक्त नगर के रूप में विकसित हो सके।

इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान,सभासद डॉ राजकुमार व रमेश पाठक, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, हरेन्द्र सिंह, रिंकू सिंह, कुलवंत चड्डा, रामपाल रावत, पंकज चौहान, रवि वर्मा, रविंद्र उनियाल, अजय मलिक, अक्षय चौधरी, सौरभ सक्सेना, सरिता नेगी, अजय मलिक, प्रतिमा बहुगुणा, पुष्पा पाल,रामेश्वर रावत, महावीर बिष्ट,दिगम्बर सिंह चौहान, शैलेन्द्र मंमगाई, मंगल, विमल, डा संदीप सैनी, रणजीत चौधरी, अंकित, गुरूदेव यादव, सरवेश यादव, अर्जुन पासवान, पवनदीप, दीपक, विजय पासवान, जगदीश सिंह रावत, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। 

ALSO READ  “शीतलहर से जनजीवन की रक्षा को मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र की बड़ी पहल: अलाव, रैनबसेरे, रिफ्लेक्टर और रेडियम कॉलर समेत हर मोर्चे पर सख़्त इंतज़ाम”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 2 3
Users Today : 668
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 2 3
Users Today : 668
Users Yesterday : 1179