न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » अभियान » त्योहारी सीजन में बहादराबाद पुलिस एक्शन मोड में! कप्तान के निर्देश पर सड़कों पर उतरी फोर्स, हर कोने में सघन चैकिंग अभियान

त्योहारी सीजन में बहादराबाद पुलिस एक्शन मोड में! कप्तान के निर्देश पर सड़कों पर उतरी फोर्स, हर कोने में सघन चैकिंग अभियान

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए हरिद्वार पुलिस सतर्क मोड में आ गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल के दिशा-निर्देश पर जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बहादराबाद पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान संचालित किया।त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस टीमों को मुख्य बाजारों, बस अड्डों, हाईवे और संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया गया है। थाना प्रभारी बहादराबाद के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों की तलाशी ली। साथ ही दुकानदारों और आम जनता से सतर्क रहने की अपील की गई।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारी भीड़ के बीच अपराधियों द्वारा किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम न देने के लिए जिलेभर में चौकसी बढ़ा दी गई है। प्रत्येक थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग टीमों की संख्या बढ़ाई गई है और रात्रि गश्त को भी सघन किया गया है।एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने कहा कि हरिद्वार पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Share This
ALSO READ  "₹1000 करोड़ का महाअभियान: IIT रुड़की ने भारत के डीपटेक भविष्य को दी नई उड़ान रिसर्च, स्टार्टअप और नवाचार को मिलेगा सुपर बूस्ट, वैश्विक तकनीकी नेतृत्व की ओर बढ़ा भारत"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 1 9
Users Today : 1376
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 1 9
Users Today : 1376
Users Yesterday : 886