न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » जनसुनवाई » “डीएम मयूर दीक्षित बने जनता के हमदर्द! 65 फरियादें सुनीं, मौके पर दिए अफसरों को एक्शन के सख्त आदेश – अब देर नहीं, हर शिकायत का होगा त्वरित निस्तारण!”

“डीएम मयूर दीक्षित बने जनता के हमदर्द! 65 फरियादें सुनीं, मौके पर दिए अफसरों को एक्शन के सख्त आदेश – अब देर नहीं, हर शिकायत का होगा त्वरित निस्तारण!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सोमवार को रोशनाबाद स्थित जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्वयं जनता की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में इस बार कुल 65 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं। इनमें भूमि पैमाइश, नामांतरण, सीमांकन, कब्जा विवाद जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं।जनता दरबार में आए फरियादियों ने बिजली बिलों में गड़बड़ी, राशन कार्ड संबंधी परेशानियां, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें भी रखीं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही या देरी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज की जा रही शिकायतों की भी नियमित समीक्षा की जा रही है ताकि किसी भी समस्या का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जा सके। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि जनता को अपने अधिकारों और सुविधाओं के लिए भटकना न पड़े, बल्कि शिकायतों का समाधान जिला स्तर पर ही त्वरित रूप से किया जाए।जनता दरबार के दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ संवेदनशील व्यवहार रखें और उनकी समस्या को प्राथमिकता से निस्तारित करें। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि आगामी 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां भी जोरों पर हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी विभागों के साथ समीक्षा बैठकें की जा रही हैं।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थापना दिवस के आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएं। जनता दरबार में जिलाधिकारी के साथ कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे,

जिन्होंने मौके पर ही कई शिकायतों का निस्तारण कर जनता को राहत दी। जनता दरबार में आए लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन से आम लोगों की आवाज सीधे प्रशासन तक पहुंचती है।

 

ALSO READ  “सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र के सख्त तेवर: जनसुनवाई में 30 फरियादें, 12 का मौके पर समाधान—बाकी पर त्वरित कार्रवाई के आदेश, लापरवाही पर गिरेगी गाज!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 4 2
Users Today : 939
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 4 2
Users Today : 939
Users Yesterday : 728