न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:खटीमा में युवाओं से सीधा संवाद, CM धामी बोले—भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी BIG BREAKING:हरिद्वार में SIR पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त रुख, बोले—“किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए” BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का अलर्ट! आज कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश BIG BREAKING:उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार का खुला रास्ता, CM धामी का बड़ा प्लान—वैश्विक मांग के मुताबिक कौशल और भाषा प्रशिक्षण पर जोर! BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन BIG BREAKING:जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 13 सैंपल लिए, Blinkit समेत ब्रेड-टोफू कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में कोर्ट पहुंचा मामला
Home » Uncategorized » “बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 35 ग्राम स्मैक संग तस्कर विजय गिरफ्तार, मोबाइल से खुला इंटरस्टेट ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश”

“बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 35 ग्राम स्मैक संग तस्कर विजय गिरफ्तार, मोबाइल से खुला इंटरस्टेट ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में जिलेभर में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” को साकार करने के उद्देश्य से इसी क्रम में बहादराबाद थाना पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नहर पटरी बहादराबाद क्षेत्र से विजय पुत्र सुरेंद्र, निवासी ग्राम जौला बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) को 35 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दबोचा।

अभियुक्त विजय थाना बहादराबाद में पंजीकृत मुकदमा संख्या 274/25, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहा था। इससे पहले इसी केस में मुख्य आरोपी मुर्सलीन को पुलिस ने 5 जुलाई 2025 को एक किलोग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। विवेचना के दौरान एसएसपी हरिद्वार ने थानाध्यक्ष बहादराबाद को स्मैक के स्रोत और बड़े तस्करों तक पहुंचने के निर्देश दिए थे।गहन पूछताछ में विजय ने कई अहम खुलासे किए और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मुर्सलीन का मोबाइल फोन बरामद किया। फोन की जांच से पता चला कि गिरोह के तार राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बड़े पैडलरों से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने इन राज्यों से जुड़े नेटवर्क को पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं।थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम — उ.नि. अमित नौटियाल, उ.नि. विजय प्रकाश, हे.का. नरविन्द्र व का. मुकेश नेगी — की इस कार्रवाई की एसएसपी ने सराहना की है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अग्रिम कार्रवाई जारी है।

 

ALSO READ  "खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! 10 कारोबारियों पर ₹2.65 लाख का जुर्माना, 7 दिन में रकम जमा करने के सख्त आदेश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 5 5
Users Today : 347
Users Yesterday : 1253
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 5 5
Users Today : 347
Users Yesterday : 1253