न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर
Home » स्वागत » रानीपुर में राम भक्ति की गूंज: सेक्टर 5B व 3 की रामलीला में कांग्रेस नेता राजवीर चौहान की धमाकेदार उपस्थिति, जयकारों से गूंजा माहौल

रानीपुर में राम भक्ति की गूंज: सेक्टर 5B व 3 की रामलीला में कांग्रेस नेता राजवीर चौहान की धमाकेदार उपस्थिति, जयकारों से गूंजा माहौल

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बीएचईएल सेक्टर 5B एवं सेक्टर 3 में चल रही भगवान श्री राम की भव्य लीला का आयोजन श्रद्धा और आस्था के वातावरण में किया गया। लीला मंचन के दौरान भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता एवं हनुमान जी के विभिन्न प्रसंगों का सुंदर चित्रण प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे।इस धार्मिक अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजवीर चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने रामलीला मंचन का आनंद लेते हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की लीला का मंचन समाज को आदर्श, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस तरह के आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।राजवीर चौहान ने रामलीला कमेटी और आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों की मेहनत और सहयोग से ही ऐसे भव्य कार्यक्रम संभव हो पाते हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वे रामलीला जैसे सांस्कृतिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और आने वाली पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करें।इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे और मंचन के दौरान जय श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। रामलीला के सफल आयोजन से लोगों में अपार उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।

ALSO READ  "उत्तराखंड की सियासत में बड़ा उलटफेर: हाजी सरवत करीम अंसारी के पुत्र मोंटी अंसारी ने थामा राष्ट्रीय लोकदल का दामन, जयंत चौधरी ने किया भव्य स्वागत"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 6 4
Users Today : 117
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 6 4
Users Today : 117
Users Yesterday : 930