न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » कार्यवाही » “भगवानपुर में खनन माफियाओं पर प्रशासन का हंटर! तहसीलदार अनिल गुप्ता की टीम ने रातों-रात पकड़ी अवैध रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, इस महीने 15 गाड़ियों पर गिरी गाज”

“भगवानपुर में खनन माफियाओं पर प्रशासन का हंटर! तहसीलदार अनिल गुप्ता की टीम ने रातों-रात पकड़ी अवैध रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, इस महीने 15 गाड़ियों पर गिरी गाज”

(शहजाद अली हरिद्वार) भगवानपुर। जिलाधिकारी हरिद्वार के आदेशों का सख्ती से अनुपालन करते हुए तहसील भगवानपुर प्रशासन अवैध खनन के खिलाफ लगातार मोर्चा खोले हुए है। इसी क्रम में ग्राम सभा सिसौना क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान राजस्व विभाग की टीम ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध रूप से रेत भरकर ले जाते हुए पकड़ा। पकड़े गए वाहन को थाना भगवानपुर के अंतर्गत पुलिस चौकी मंडावर में आवश्यक कार्रवाई हेतु जमा कराया गया है।इस अभियान में तहसीलदार अनिल गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक संजय कुमार, सुभाष चौहान और लेखचंद गुप्ता मौजूद रहे। राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के चलते खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्रशासन खनन पर पूरी तरह निगरानी रख रहा है और किसी भी कीमत पर अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।गौरतलब है कि केवल इस माह में ही तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लगभग 15 अवैध ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा जा चुका है। लगातार हो रही कार्रवाई से स्पष्ट हो रहा है कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता में अवैध खनन पर लगाम कसना एक अहम मुद्दा है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की सख्ती से क्षेत्र में अब अवैध खनन पर काफी हद तक रोक लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 9 9
Users Today : 75
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 9 9
Users Today : 75
Users Yesterday : 907