न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » कार्यवाही » “बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल की मासूम से छेड़छाड़ का आरोपी अनिल दबोचा गया, पोक्सो एक्ट में सलाखों के पीछे!”

“बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल की मासूम से छेड़छाड़ का आरोपी अनिल दबोचा गया, पोक्सो एक्ट में सलाखों के पीछे!”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। थाना बहादराबाद पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पीड़िता की माता की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ था, जिसमें आरोप था कि पड़ोस में रहने वाला अनिल नामक व्यक्ति ने उसकी 08 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़खानी की।

इस गंभीर घटना पर थाना बहादराबाद में धारा 64(1), 65(2) बीएनएस व 3(b)/4, 5(m)/6 पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए आरोपी अनिल पुत्र भंवर सिंह निवासी बिलासपुर खेडा, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर (उ०प्र०) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 अमित नौटियाल (चौकी प्रभारी कस्बा), कानि0 मुकेश नेगी, कानि0 रणजीत सिंह और कानि0 शाह आलम शामिल रहे। पुलिस की इस तत्परता से बालिका व उसके परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

ALSO READ  "फर्जी दस्तावेज़ों से 77 लाख की धोखाधड़ी: वांछित महिला आरोपी देहरादून से गिरफ्तार"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 4
Users Today : 264
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 4
Users Today : 264
Users Yesterday : 861