न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » निर्देश » “बिना हेलमेट-ओवरलोडिंग-तेज रफ्तार वालों की अब खैर नहीं, घर बैठे पहुंचेगा ई-चालान, सड़क सुरक्षा नियम तोड़ने पर होगी सीधी सख्त कार्रवाई!”

“बिना हेलमेट-ओवरलोडिंग-तेज रफ्तार वालों की अब खैर नहीं, घर बैठे पहुंचेगा ई-चालान, सड़क सुरक्षा नियम तोड़ने पर होगी सीधी सख्त कार्रवाई!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सड़क सुरक्षा एवं दुघर्टना न्यूनीकरण अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई।  बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को न्यून एवम् नियंत्रित करने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा सड़क सुरक्षा कानूनों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्ती से कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों व ओवरलोडिंग करने वालों, बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष तौर पर सख्ती से करवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में कई स्थानों पर स्पीडगनो की संख्या बढ़ाई जाए,जिससे कि रैश ड्राइव पर अंकुश लगाया जा सके। बैठक में जिलाधिकारी ने एआरटीओ को निर्देश दिए कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूली बसों की चेकिंग की जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि स्कूल बस में शीशे ,ग्रिल एवं जीपीएस ट्रैकर के साथ ही सुरक्षात्मक दृष्टि से सभी व्यवस्थाएं ठीक हों, इसके साथ ही महिला कंडक्टर के लिए भी स्कूलों को प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने ये भी निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के लिए आधुनिक तकनीकियों का सहयोग लेते हुए अधिक से अधिक ई–चालान काटने की व्यवस्था की जाए। सड़क सुरक्षा की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने गुड सेमेरिटन शैलेश शर्मा को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, जिसने गत वर्ष पुहाना रोड भगवानपुर में सड़क दुर्सघटना में घायल हुए दो लोगों को समय रहते मदद करके नजदीक के अस्पताल में एडमिट कराते हुए दोनों की जान बचाई थी।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करे , जिससे कि सड़क दुघटनाएं घटित न होने पाए।

जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी एवम् जागरूक करने हेतु जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यशाला आयोजित करने, सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करने के निर्देश परिवहन विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने समय समय पर विद्यालयों एवम् कॉलेजों में भी जन जागरूकता कैंप आयोजित करने के निर्देश परिवहन विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने एनएचआई के अधिकारियों को हाइवे पर बनने गड्ढे त्वरित गति से ठीक करने के निर्देश दिए।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बैठक की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि नियमों का पालन ना करने वालों पर कड़ी निगरानी रखनेके साथ ही बिना हेलमेट वहां चालकों पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है साथ ही जनपद के सभी महत्वपूर्ण चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे की संख्या बढ़ाई जा रही है जिससे कि अब चालकों पर कड़ी निगरानी रखी जा सकेगी तथा नियमों को पालन न करने वाले वाहन चालकों पर घर पर ही ई चालान भेजे जा रहे है ।

इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद सेठ,अधीक्षण अभियंता लोनिवि डीवी सिंह, एआरटीओ एल्विन रॉक्सी,एआरटीओ (ई) हरिद्वार नेहा झा, एआरटीओ (ए) हरिद्वार निखिल शर्मा, एआरटीओ (ए) कृष्ण चंद्र पलारिया,अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार,सीओ ट्रैफिक संजय चौहान,इंसीडेंट मैनेजर एनएचएआई अतुल कुमार शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 4 6
Users Today : 29
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 4 6
Users Today : 29
Users Yesterday : 938