न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » स्वागत » “खेड़ली में जयपाल सिंह चौहान के दरबार में बीजेपी का पावर शो: स्वामी यतीश्वरानंद की प्रदेश उपाध्यक्षी पर गूंजे जयघोष, कार्यकर्ताओं ने किया जबरदस्त जश्न”

“खेड़ली में जयपाल सिंह चौहान के दरबार में बीजेपी का पावर शो: स्वामी यतीश्वरानंद की प्रदेश उपाध्यक्षी पर गूंजे जयघोष, कार्यकर्ताओं ने किया जबरदस्त जश्न”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार/खेड़ली।ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खेड़ली में आज एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां भारी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक एकत्र हुए। यह आयोजन राज्य मंत्री जयपाल सिंह चौहान के निवास स्थान पर किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद महाराज को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई और सम्मान देना था। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने स्वामी यतीश्वरानंद महाराज का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, राज्य मंत्री सुनील सैनी, शिवालिक नगर अध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, उप प्रमुख उधम सिंह चौहान, जिला महामंत्री संजीव चौधरी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। तीनों मंडलों के अध्यक्ष प्रताप प्रधान, रीता सैनी और अश्वनी काम्बोज ने भी स्वामी यतीश्वरानंद महाराज को पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।इसके अतिरिक्त जिला महामंत्री किसान हितेश चौहान, युवा मोर्चा के दीपांशु शर्मा, अनुसूचित मोर्चा के राजबीर कलानिया, मंडल महामंत्री शिवम चौहान और विपिन घावरी समेत बड़ी संख्या में जिला मंत्री और पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और इससे पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 3 0
Users Today : 13
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 3 0
Users Today : 13
Users Yesterday : 938