(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने नवरात्रि के पावन पर्व पर सार्वजनिक स्थानों पर शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार 22 सितंबर 2025 को ज्वालापुर पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान मोहल्ला कड़च, रेलवे रोड, नहर पटरी समेत कई सार्वजनिक स्थानों पर छापेमारी की गई।
अभियान में यह पाया गया कि कुछ व्यक्ति शराब पीकर हुड़दंग मचाकर माहौल बिगाड़ रहे थे। पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए ऐसे 21 लोगों को मौके पर पकड़कर उनके विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट में चालान किया। पकड़े गए व्यक्तियों ने भविष्य में ऐसी गलती न करने का आश्वासन दिया।नवरात्रि जैसे धार्मिक पर्वों पर पुलिस का यह कदम समाज में अनुशासन और शांति बनाए रखने की दिशा में अहम माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों में किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनपद के अन्य थानों में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि आमजन सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार का आनंद ले सकें।इस अभियान में उप निरीक्षक खेमेंद्र गंगवार, नवीन नेगी सहित धर्मेंद्र, संदीप, नवीन क्षेत्री, ताजवर, अमित गौड़, राजेश बिष्ट, महिला कांस्टेबल रीता व हेमलता की सक्रिय भूमिका रही।


























Users Today : 233
Users Yesterday : 866
