न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ यात्रा 2026 से पहले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से मिले सीएमओ, श्रद्धालुओं के लिए बन रहा विशेष हेल्थ प्लान!” “हरिद्वार पहुंचे आईजी राजीव स्वरुप, अपराध समीक्षा बैठक में अफसरों को दिए कड़े निर्देश; बोले— संवेदनशील जनपद में पुलिसिंग का स्तर और बेहतर बनाएं” “श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त, चारधाम यात्रा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण अभियान तेज” “हरित हरिद्वार का संकल्प: विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम मयूर दीक्षित ने पत्नी संग किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया प्रेरक संदेश” “HRDA में नई तैनाती से बढ़ी हलचल, जमीनी अनुभव वाले अधिकारी प्रत्यूष सिंह बने सचिव; विकास, नियोजन और प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा” “उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा धमाका: कई IPS-PPS अधिकारियों के तबादले, कुंभ-2027 से लेकर ट्रैफिक और CID तक नई तैनातियां!”
Home » कार्यवाही » शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे! बहादराबाद पुलिस ने किया खुलासा, मकान से चोरी हुआ माल 50 हजार समेत बरामद

शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे! बहादराबाद पुलिस ने किया खुलासा, मकान से चोरी हुआ माल 50 हजार समेत बरामद

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। दिनांक 21.08.2025 को वादी श्री हसीन निवासी ग्राम मेहवड खुर्द नागल थाना कलियर हरिद्वार द्वारा अपने निर्माणाधीन मकान से सैटरिंग की प्लेट, ईट सरिया व सीमेन्ट चोरी करने के सम्बंध में थाना हाजा पर मु0अ0स0 361/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था। SSP हरिद्वार द्वारा घटना के अनावरण हेतु *थानाध्यक्ष बहादराबाद* के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित की गयी पुलिस टीम द्वारा दिनांक-18.09.25 को दौराने चैकिंग वाहन टैम्पो चालक सावेज पुत्र मोमीन निवासी बढेडी राजपुताना थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार को थाना लाकर पूछताछ की गयी तो चालक द्वारा बताया गया कि एक व्यक्ति द्वारा मेरा लोडर बुक किया था व हरिआश्रय नगर से निर्माणाधीन मकान के बाहर रखे माल को स्वंय का बताते हुए माल को मेरे लोडर में भरकर कबाडी *शहजाद* की बढेढी स्थित दुकान में उतारा था।

कबाडी शहजाद से पूछताछ करने पर उसके द्वारा गुड्डू निवासी-गढ मीरपुर रानीपुर हरिद्वार द्वारा चोरी किया गया माल 06 सेटरिंग प्लेट, 15 कट्टे सीमेन्ट अल्ट्राटेक, 02 बंडल सरिया व लगभग 500 ईटें मुझे बेची गयी थी। अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किया शत् प्रतिशत माल बरामद किया गया है वाद गिरफ्तारी अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया गया । फरार अभियुक्त गुड्डू की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

360 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 4 1 2 4
Users Today : 229
Users Yesterday : 866

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 4 1 2 4
Users Today : 229
Users Yesterday : 866