न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » अमन चेन » “शिवपाल यादव ने दादा हुज़ूर पाक की मजार पर चढ़ाई हाज़िरी, मुल्क-ओ-कौम की तरक्की को मांगी दुआ”

“शिवपाल यादव ने दादा हुज़ूर पाक की मजार पर चढ़ाई हाज़िरी, मुल्क-ओ-कौम की तरक्की को मांगी दुआ”

(शहजाद अली हरिद्वार) लखनऊ।समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जनाब शिवपाल सिंह यादव ने आज लखनऊ स्थित हज़रत नबी रज़ा शाह उर्फ दादा हुज़ूर पाक के मजार-ए-मुबारक पर हाज़िरी दी। इस दौरान उन्होंने मुल्क और कौम की तरक्की, अमन-चैन और भाईचारे की दुआ की। मजार पर पहुंचकर शिवपाल सिंह यादव ने फातिहा पढ़ी और अपने श्रद्धा भाव प्रकट किए।

इस मौके पर आस्ताना-ए-आलिया के सज्जादानशीन हज़रत सबहात हसन शाह साहब भी मौजूद रहे। उन्होंने शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किया और मुल्क में मोहब्बत, इंसानियत और गंगा-जमुनी तहज़ीब को मज़बूत बनाने की दुआ की। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सूफी संतों की दरगाहें हमें एकता और भाईचारे का संदेश देती हैं, यहां से हमें इंसानियत और मोहब्बत का पैगाम मिलता है।

मजार-ए-मुबारक पर बड़ी तादाद में अकीदतमंद भी मौजूद रहे, जिन्होंने नेता जी के साथ दुआ में हिस्सा लिया। इस मौके पर माहौल पूरी तरह से आध्यात्मिक और सकारात्मक रहा। शिवपाल सिंह यादव की यह हाज़िरी उनके सामाजिक और धार्मिक जुड़ाव को दर्शाती है, साथ ही यह भी संदेश देती है कि सियासत से ऊपर इंसानियत और भाईचारे की अहमियत सबसे ज़्यादा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 4 9 3
Users Today : 46
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 4 9 3
Users Today : 46
Users Yesterday : 930