न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर
Home » कार्यवाही » “कप्तान डोबाल की सख़्ती से कांपे बदमाश तमंचे के बल पर सेल्समैन से लूट करने वाला अन्तर्राज्यीय गिरोह धराया, लाखों की नकदी व हथियार बरामद”

“कप्तान डोबाल की सख़्ती से कांपे बदमाश तमंचे के बल पर सेल्समैन से लूट करने वाला अन्तर्राज्यीय गिरोह धराया, लाखों की नकदी व हथियार बरामद”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के कुशल नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर सख़्त और प्रभावी पुलिसिंग का परिचय देते हुए थाना बहादराबाद क्षेत्र में हुई सेल्समैन लूट की सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में अन्तर्राज्यीय गिरोह के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लाखों की नकदी, अवैध तमंचा और घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

दिनांक 30 दिसंबर 2025 को जगजीतपुर स्थित देशी शराब के ठेके से नकदी लेकर रुड़की जा रहे सेल्समैन कृष्णा राणा से पतंजलि रिसर्च सेंटर के पास दो अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर बैग लूट लिया था। पीड़ित की शिकायत पर थाना बहादराबाद में मुकदमा दर्ज कर गंभीर धाराओं में बढ़ोत्तरी की गई।घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की और शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। एएसपी ज्वालापुर जितेन्द्र चौधरी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बहादराबाद अंकुर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीआईयू की तकनीकी सहायता, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और मैनुअल पुलिसिंग के दम पर लगातार मेहनत की।

दिनांक 3 जनवरी 2026 को नहर पटरी क्षेत्र से दोनों आरोपियों श्रवण गिरि और प्रणव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की घटना स्वीकार की। उनके कब्जे से 4 लाख 6 हजार रुपये नकद, लूटी रकम से खरीदा गया मोबाइल, एक अवैध तमंचा और सिडकुल क्षेत्र से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई।पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पेशेवर अपराधी हैं और उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अन्य फरार साथियों की तलाश में जुटी है। इस सफल कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा का विश्वास और अपराधियों में पुलिस का खौफ साफ नजर आ रहा है।

ALSO READ  लक्सर: ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी फावड़े सहित गिरफ्तार

पुलिस टीम-

1- थानाध्यक्ष बहादराबाद अंकुर शर्मा

2- व0उ0नि0 नितिन बिष्ट

3- उ0नि0 उमेश कुमार

4- उ0नि0 जगमोहन सिंह

5- उ0नि0 करम सिंह

6- हे0कानि० रामवीर सिंह

7- कानि० बलवंत

8- कानि० मुकेश नेगी

9- कानि० गम्भीर तोमर- कोतवाली रानीपुर

10- विवेक गुसांई- कोतवाली रानीपुर

सी०आई०यू०हरिद्वार-

1. निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट – प्रभारी CIU

2. कानि० वसीम

3. कानि० उमेश

4. कानि० नरेन्द्र

5. कानि० मनोज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 6 2
Users Today : 115
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 6 2
Users Today : 115
Users Yesterday : 930