न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जनता की समस्याओं पर CM धामी का एक्शन मोड, अधिकारियों को दो टूक निर्देश—समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं! BIG BREAKING:: हिमालय की धरती, विकास की नई उड़ान! ‘बेटा हिमालय का’ गीत में गूंजा उत्तराखण्ड की प्रगति और नए संकल्प का संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने किया भव्य विमोचन BIG BREAKING::नारसन में किसानों के लिए लगा वृहद ऋण मेला, 54 लाभार्थियों को 51 लाख रुपये के चेक वितरित BIG BREAKING:: पंवाणी अग्निकांड से उजड़े 50 परिवारों के लिए उठी मदद की आवाज, विधायक दुर्गेश लाल पहुंचे CM धामी के दरबार; मांगी तत्काल आर्थिक राहत BIG BREAKING:: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में पहुंचे मनोज धनगर, मत्था टेक लिया आशीर्वाद; मानवता और भाईचारे का दिया संदेश BIG BREAKING:: मोरी के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, कई आवासीय भवन जलकर राख; सीएम धामी ने राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश
Home » कार्यवाही » खौफ़ का अंत! श्रीकोट में पिंजरे में कैद हुआ खूंखार गुलदार, ड्रोन-ट्रैप कैमरों से चली सटीक जालबंदी, ग्रामीणों ने कहा– अब चैन की नींद सो पाएंगे

खौफ़ का अंत! श्रीकोट में पिंजरे में कैद हुआ खूंखार गुलदार, ड्रोन-ट्रैप कैमरों से चली सटीक जालबंदी, ग्रामीणों ने कहा– अब चैन की नींद सो पाएंगे

(शहजाद अली हरिद्वार)पौड़ी । गढ़वाल वन प्रभाग के अन्तर्गत पोखड़ा रेंज के श्रीकोट गांव में मंगलवार सुबह एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार आदमखोर है अथवा नहीं, इसकी पुष्टि हेतु पशु चिकित्सक द्वारा आवश्यक सैंपल लिए जाएंगे।

ज्ञातव्य है कि जनपद पौड़ी गढ़वाल के पोखड़ा क्षेत्र स्थित श्रीकोट गांव में हाल ही में गुलदार के हमले में चार वर्षीय बालिका की दुःखद मृत्यु हो गयी थी। जन सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन एवं वन विभाग ने त्वरित कार्यवाही की। घटना की रात को ही एसडीएम, पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण की गयी तथा वन विभाग द्वारा गांव में तीन पिंजरे स्थापित किए गए। 

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि गुलदार की गतिविधियों पर निगरानी के लिए ड्रोन कैमरा तथा ट्रैप कैमरे स्थापित किए थे। साथ ही तत्काल फॉरेस्ट कंजर्वेटर तथा चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन के माध्यम से ट्रेंकुलाइजिंग की अनुमति प्राप्त कर ट्रेंकुलाइज स्नाइपर तैनात किए गए थे। वन विभाग की टीम भी लगातार गश्त कर रही थी तथा प्रशासन, जन सहयोग एवं वन विभाग ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाया। 

डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े ने बताया कि गुलदार घटनास्थल से लगभग 30 मीटर की दूरी पर लगाए गए पिंजरे में कैद हुआ। उन्होंने बताया कि अब गुलदार का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा तथा उसकी उम्र और लिंग की जानकारी भी ली जा रही है।

ALSO READ  "कलियर में बिजली चोरों पर निगम की बड़ी कार्रवाई: जिम समेत 23 जगहों पर छापेमारी, हड़कंप मच गया!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 8 1 6
Users Today : 279
Users Yesterday : 644
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 8 1 6
Users Today : 279
Users Yesterday : 644