न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » आदेश » “श्रीकोट में बाघ का कहर: रिया की मौत पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जताया दुःख, दिए बाघ को पकड़ने के सख्त आदेश – पीड़ित परिवार को मिली फौरी राहत राशि”

“श्रीकोट में बाघ का कहर: रिया की मौत पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जताया दुःख, दिए बाघ को पकड़ने के सख्त आदेश – पीड़ित परिवार को मिली फौरी राहत राशि”

(शहजाद अली हरिद्वार)पौड़ी । प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बाघ के हमले में मारी गयी विकासखंड पोखडा, श्रीकोट निवासी रिया पुत्री जितेंद्र के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए एसडीएम श्रेष्ठ गुनसोला और और डीएफओ जीवन दोगडे को आदमखोर बाघ को पकड़ने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत बाघ के हमले में मारी गयी विकासखंड पोखडा, श्रीकोट निवासी रिया पुत्री जितेंद्र के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए एसडीएम श्रेष्ठ गुनसोला और और डीएफओ जीवन दोगडे से वार्ता कर आदमखोर बाघ को पकड़ने के निर्देश देते हुए पीड़ित परिवार हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने एसडीएम और डीएफओ को घटनास्थल और उसके आसपास बाघ को पकड़ने के लिए तुरंत पिंजरे लगाने के निर्देश दिए। महाराज ने बताया कि बाघ को पकड़ने के लिए क्षेत्र में दो पिंजरे लगा दिए गए हैं बाकी दो पिंजरे और लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम घटनास्थल एवं समीपवर्ती क्षेत्र में लगातार गस्त कर बाघ को पकड़ने की कार्यवाही में लगी है।
कैबिनेट मंत्री के निर्देश पर वन विभाग द्वारा पीड़ित परिवार को फौरी तौर पर 01 लाख 80 हजार की धनराशि की राहत दी गयी है जबकि शेष 04 लाख 20 हजार की राहत राशि शीघ्र ही पीड़ित परिवार को दी जायेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 8 6
Users Today : 62
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 8 6
Users Today : 62
Users Yesterday : 907