न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING : वारदात से पहले ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन, तमंचे-कारतूस संग आरोपित गिरफ्तार BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Home » कार्यवाही » हरिद्वार में बाबा का खूनी खेल: शराब न पिलाने पर यात्री के पेट में चाकू घोंपा, कप्तान तृप्ति भट्ट के शार्प नेतृत्व में जीआरपी ने 12 घंटे में तमिलनाडु के बाबा शिवकुमार को दबोच जेल भेजा

हरिद्वार में बाबा का खूनी खेल: शराब न पिलाने पर यात्री के पेट में चाकू घोंपा, कप्तान तृप्ति भट्ट के शार्प नेतृत्व में जीआरपी ने 12 घंटे में तमिलनाडु के बाबा शिवकुमार को दबोच जेल भेजा

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कप्तान तृप्ति भट्ट के शार्प नेतृत्व, एएसपी अरुणा भारती व सीओ स्वप्निल मुयाल के निकट पर्यवेक्षण में जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने महज़ 12 घंटे के भीतर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी तमिलनाडु के बाबा शिव कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।घटना 12 सितंबर की सुबह बस अड्डा हरिद्वार पर हुई, जब बाबा ने नेपाल के यात्री भीमा पुत्र महावीर से शराब पिलाने की मांग की। मना करने पर बाबा ने चाकू से हमला कर दिया। भीमा ने बचाव करते हुए पत्थर से पलटवार किया और रेलवे स्टेशन की ओर भागा। वहां टिकट घर के पास आरोपी ने उसके पेट में गहरा वार कर दिया और फरार हो गया। घायल को तत्काल जीआरपी ने जीडी हॉस्पिटल पहुँचाया, जहाँ उसकी जान बचाई गई।मामला दर्ज कर पुलिस ने तीन टीमें बनाईं। एसआई प्रमोद कुमार की टीम ने रेलवे स्टेशन परिसर से आरोपी को धर दबोचा। आरोपी भागकर तमिलनाडु जाने की फिराक में था। पुलिस ने उसके पास से हमला करने में इस्तेमाल चाकू बरामद किया।

मात्र 12 घंटे में अभियुक्त की गिरफ्तारी पर कप्तान तृप्ति भट्ट ने पुलिस टीम की सराहना की। आरोपी शिव कुमार (37 वर्ष) निवासी टेनी मवटटम, थाना अल्ली नगरम, तमिलनाडु को माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया।

 

ALSO READ  "चकराता में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, रात के अंधेरे में चल रही देवदार तस्करी का भंडाफोड़, अवैध लकड़ी से भरी बोलेरो समेत दो तस्कर गिरफ्तार"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 6 8
Users Today : 321
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 6 8
Users Today : 321
Users Yesterday : 930