(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की नगर निगम क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के निर्देश दिए हैं।
महापौर अनीता अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर नगरवासियों की परेशानियों से अवगत कराया था। ज्ञापन में बताया गया कि बरसात के दौरान रुड़की की कई कॉलोनियां और मुख्य सड़कें जलमग्न हो जाती हैं,
जिससे लोगों के आवागमन, व्यापार और स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। इस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारी हरिद्वार को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए त्वरित और ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही, नालियों की नियमित सफाई, जल निकासी व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और भविष्य की योजना बनाकर कार्य सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है और रुड़की के नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।


























Users Today : 247
Users Yesterday : 1287
