न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कॉल सेंटर में चल रहा था ‘सिम बॉक्स’ का खेल, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ग्राहकों को धमकी और ठगी का खेल! STF ने मारा छापा, दो मैनेजर गिरफ्तार BIG BREAKING:: पूजा करने निकली युवती, कार में बैठकर गायब! लक्सर पुलिस बोली—अब सीसीटीवी ही बताएगा पूरा राज BIG BREAKING:: रामपुर तिराहा के अमर शहीदों को सीएम धामी का नमन, शहीदों की प्रतिमाओं से लेकर स्मारक के विस्तार तक बड़े ऐलान BIG BREAKING:: बच्चों की बल्ले-बल्ले! हरिद्वार में स्कूल का टाइम बदला—अब 7:45 पर घंटी बजेगी, 2:10 पर छुट्टी और बच्चे बोलेंगे… “वाह! आज तो जल्दी घर!” BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित
Home » हंगामा » लक्सर-बलावली मार्ग पर बवाल: गाय की मौत से भड़के ग्रामीण और बजरंग दल कार्यकर्ता, मांस से भरी गाड़ी को आग के हवाले कर सड़क पर किया घंटों जाम, विधायक उमेश कुमार भी धरने पर बैठे

लक्सर-बलावली मार्ग पर बवाल: गाय की मौत से भड़के ग्रामीण और बजरंग दल कार्यकर्ता, मांस से भरी गाड़ी को आग के हवाले कर सड़क पर किया घंटों जाम, विधायक उमेश कुमार भी धरने पर बैठे

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर-बलावली मार्ग पर सोमवार को बड़ा हंगामा देखने को मिला, जब पशु मांस से भरी एक पिकअप गाड़ी से गाय की टक्कर लगने के बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की और सड़क पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते माहौल इतना गरमा गया कि खानपुर विधायक उमेश कुमार भी कार्यकर्ताओं के समर्थन में सड़क पर धरने पर बैठ गए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।स्थिति बिगड़ने पर मौके पर कई थानों की पुलिस बुलानी पड़ी, लेकिन भीड़ को काबू में करना आसान नहीं रहा।

गुस्साए ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने मांस से भरी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गाड़ी को आग लगाने वाले युवक को पुलिस पकड़ने का प्रयास करती रही, मगर वह भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया।

आगजनी और जाम के कारण लक्सर-बलावली मार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस लगातार लोगों को समझाने का प्रयास करती रही,

लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

यह घटना एक बार फिर से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की चुनौती को सामने लेकर आई है, जहां भावनाओं और गुस्से के उबाल में भीड़ ने सड़क को रणक्षेत्र बना दिया।

 

 

ALSO READ  जाम में फंसी एम्बुलेंस, बहादराबाद में ड्राइवर ने कांस्टेबल से की बदतमीजी – चौक पर हंगामा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 7 0 2 0
Users Today : 977
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 7 0 2 0
Users Today : 977
Users Yesterday : 1033