न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! 216 ढाबों पर छापेमारी, बिना लाइसेंस मिले 8 संचालकों को नोटिस” “Laksar:तहसील में डीएम मयूर दीक्षित का औचक निरीक्षण, जलभराव से लेकर कांवड़ मेले तक व्यवस्थाओं पर कसा शिकंजा” Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त”
Home » कार्यवाही » ???? धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन: हरिद्वार में हड़कंप, शिवालिक नगर से बहादराबाद रोड तक अवैध कब्जों पर चला पीला पंजा, भेल की जमीन, होटलों की पार्किंग और होर्डिंग सब ध्वस्त ????????

???? धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन: हरिद्वार में हड़कंप, शिवालिक नगर से बहादराबाद रोड तक अवैध कब्जों पर चला पीला पंजा, भेल की जमीन, होटलों की पार्किंग और होर्डिंग सब ध्वस्त ????????

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के बाद प्रदेशभर में अतिक्रमण मुक्त अभियान को गति दी गई है।इसी क्रम में शनिवार को हरिद्वार जिले के शिवालिक नगर से बहादराबाद मार्ग पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। भेल प्रशासन की भूमि और सड़क किनारे बने अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन ने पहले ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया था, लेकिन समय रहते कब्जा न हटाने पर आखिरकार पीला पंजा चलाना पड़ा।कार्रवाई के दौरान होटलों के बाहर बनाई गई अवैध पार्किंग, लगाए गए डीजी जनरेटर और होर्डिंग्स को भी हटाया गया। पूरे अभियान में भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र कुमार और रानीपुर कोतवाल कमल मोहन भंडारी स्वयं मौके पर मौजूद रहे और कार्रवाई की निगरानी की।एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार ने स्पष्ट कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। चाहे शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र, कहीं भी कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हरिद्वार प्रशासन का यह कदम न केवल स्थानीय लोगों के लिए राहत भरा है बल्कि पूरे प्रदेश को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

शासन की मंशा साफ है कि सरकारी और सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

???? यह कार्रवाई प्रदेश सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया अहम कदम

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 7 5 0
Users Today : 226
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 7 5 0
Users Today : 226
Users Yesterday : 907