(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद।हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष बहादराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात्रि गश्त के दौरान रेगुलेटिंग पुल के पास नहर पटरी से एक संदिग्ध युवक को रोका। पूछताछ व तलाशी के दौरान युवक के पास से अवैध चाकू बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप कुमार पुत्र बलजौर, निवासी अत्मलपुर बौंगला, थाना बहादराबाद, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार युवक किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के विरुद्ध थाना बहादराबाद में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त व चेकिंग अभियान जारी है, जिससे असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके।
Post Views: 13








































Users Today : 102
Users Yesterday : 930






