न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना का बड़ा एक्शन, जल जीवन मिशन की योजनाओं को 100% पूरा करने के सख्त निर्देश, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का भी लिया जायजा BIG BREAKING:: बहादराबाद दशहरा महोत्सव में विधायक आदेश चौहान ने रामलीला कलाकारों को किया सम्मानित, दिया सत्य की जीत का संदेश BIG BREAKING:: उत्तराखंड की तेजतर्रार IPS तृप्ति भट्ट का बढ़ा कद! CBI में SP की अहम जिम्मेदारी, अब केंद्रीय जांच एजेंसी में दिखेगा दमदार अंदाज BIG BREAKING:: हरिद्वार में डॉ. रागिनी नायक का जोरदार स्वागत, 2027 के रण के लिए कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल! BIG BREAKING:: शहीदों को नमन, खाकी का सम्मान! धामी का बड़ा ऐलान—1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट दोगुना; पुलिसकर्मियों को मिलेंगी 8 बड़ी सौगातें BIG BREAKING:: शहीदों को खाकी का सलाम! हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में वीर जवानों को श्रद्धांजलि, बलिदान को याद कर झुके पुलिसकर्मियों के सिर
Home » दिवस » शिक्षक दिवस महोत्सव : सरस्वती वंदना से शुरू हुआ कार्यक्रम, रंगारंग प्रस्तुतियों से गूंजा राजकमल कॉलेज, प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र चौहान बोले– शिक्षक ही हैं समाज के असली शिल्पकार

शिक्षक दिवस महोत्सव : सरस्वती वंदना से शुरू हुआ कार्यक्रम, रंगारंग प्रस्तुतियों से गूंजा राजकमल कॉलेज, प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र चौहान बोले– शिक्षक ही हैं समाज के असली शिल्पकार

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज, बहादराबाद हरिद्वार में शिक्षक दिवस बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन से हुआ। इस दौरान छात्रों ज्योति, जूली, वंशिका गोयल, लक्ष्मी, इशिका, तन्नू, नेहा, सलोनी, रितिका, अंशुल, भावना, खुशी, पल्लवी, श्रेया, अंशिका शर्मा, अभिषेक, कपिल, उमाशंकर आदि ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा प्रदान करने वाले नहीं बल्कि समाज के शिल्पकार होते हैं। उनके मार्गदर्शन से ही छात्र जीवन में सफलता प्राप्त कर समाज में सार्थक भूमिका निभा पाते हैं। उन्होंने छात्रों से गुरुजनों का सम्मान करने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।विभागाध्यक्ष डॉ. दीपा (वनस्पति विज्ञान) ने कहा कि एक शिक्षक अपने जीवन के अंत तक मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है। शिक्षक केवल शिक्षा नहीं देते, बल्कि हर परिस्थिति में विद्यार्थी को राह दिखाते हैं। वहीं वाणिज्य विभाग के प्रवक्ता विनीत कुमार ने कहा कि शिक्षक दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है। शिक्षक हमें केवल किताबों का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन जीने की कला और सपनों को आकार देने की प्रेरणा भी देते हैं।इस अवसर पर कॉलेज की सचिव श्रीमती राजेश देवी, प्रबंध समिति सदस्य दुष्यंत प्रताप, नितिन चौहान, मनीष कुमार चौहान, अशोका इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक सहित डॉ. दीक्षा चौहान, डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. अनिरुद्ध कुमार, प्रवीण कुमार, अजय कुमार, आस्था यादव, सिया पाल, प्रिया सैनी, शिखा राठी आदि शिक्षक-प्रवक्ता मौजूद रहे। समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य भी शामिल हुए।

ALSO READ  “सिडकुल में उद्योग जगत का संगम: लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस पर उद्यमियों और पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, एकजुटता और विकास का दिखा दमदार नजारा”

इस प्रकार शिक्षक दिवस श्रद्धा, उत्साह और गुरुजनों के प्रति सम्मान की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 7 1
Users Today : 45
Users Yesterday : 1035
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 7 1
Users Today : 45
Users Yesterday : 1035