न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING : वारदात से पहले ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन, तमंचे-कारतूस संग आरोपित गिरफ्तार BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Home » अभियान » “हरिद्वार जीआरपी का बड़ा कदम – हार्ट अटैक से साइबर अटैक तक जागरूकता, कप्तान तृप्ति भट्ट के नेतृत्व में अनोखा अभियान”

“हरिद्वार जीआरपी का बड़ा कदम – हार्ट अटैक से साइबर अटैक तक जागरूकता, कप्तान तृप्ति भट्ट के नेतृत्व में अनोखा अभियान”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार।थाना जीआरपी हरिद्वार की ओर से एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मेडिकल अवेयरनेस और फाइनेंशियल फ्रॉड अवेयरनेस पर विस्तार से जानकारी दी गई। एक्सिस बैंक हरिद्वार की मेडिकल एवं फाइनेंशियल टीम के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में हार्ट अटैक की पहचान, सीपीआर देने की विधि, दुर्घटना या चोट लगने पर प्राथमिक उपचार, तथा बरसात के मौसम में सांप के काटने पर त्वरित कदम उठाने के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।वहीं, एक्सिस बैंक की टीम ने बढ़ते साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के उपाय भी बताए। मोबाइल बैंकिंग करते समय किन गलतियों से अकाउंट खाली हो सकता है और उनसे बचाव कैसे किया जाए, इस पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, फाइनेंशियल मैनेजमेंट की भी अहम जानकारियां साझा की गईं।इस अवसर पर जीआरपी हरिद्वार के पुलिसकर्मियों के साथ जीआरपी लक्सर, देहरादून और काठगोदाम के कर्मचारी, रेलवे प्रशासन, आरपीएफ, वेंडर, कुली, ऑटो चालक और आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रीतपाल सिंह आनंद, ऋतु रंजन, आनंद कुमार शर्मा और ऋतिक रोशन ठाकुर ने टीम का नेतृत्व किया। यह पहल न केवल सुरक्षा बल्कि जीवन बचाने की दिशा में भी जीआरपी हरिद्वार का सराहनीय कदम साबित हुई।

 

ALSO READ  हरिद्वार: नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 10 वाहन सीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 9 9
Users Today : 352
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 9 9
Users Today : 352
Users Yesterday : 930