(शहजाद अली हरिद्वार) उत्तराखंड। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
3 सितम्बर दोपहर 1:47 बजे से 4 सितम्बर दोपहर 1:47 बजे तक हरिद्वार, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, टेहरी गढ़वाल और उधम सिंह नगर में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, बिजली गिरने और तूफानी हवाओं की संभावना जताई गई है।
रुद्रपुर, मुनस्यारी, काशीपुर, जोशीमठ, खटीमा, हल्द्वानी, मसूरी, देवप्रयाग और कर्णप्रयाग समेत आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम बिगड़ सकता है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।








































Users Today : 26
Users Yesterday : 1035






