न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » हिदायत » “बहादराबाद पुलिस अलर्ट – बैंक और ज्वेलरी शॉप पर सुरक्षा चेकिंग, CCTV-अलार्म में गड़बड़ी पर सख़्त हिदायत”

“बहादराबाद पुलिस अलर्ट – बैंक और ज्वेलरी शॉप पर सुरक्षा चेकिंग, CCTV-अलार्म में गड़बड़ी पर सख़्त हिदायत”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद।एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर थाना बहादराबाद पुलिस लगातार क्षेत्र में बैंक और ज्वेलरी शॉप की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही है। इस चेकिंग अभियान के तहत पुलिस टीम बैंकों और आभूषण दुकानों पर मौजूद सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच कर रही है। विशेष रूप से सीसीटीवी कैमरों और अलार्म सिस्टम की कार्यक्षमता पर जोर दिया जा रहा है।जिन स्थानों पर कैमरे या अलार्म सिस्टम सही से कार्यरत नहीं पाए गए, वहां संबंधित प्रबंधकों और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे तत्काल इन्हें दुरुस्त करें। पुलिस का मानना है कि मजबूत सुरक्षा व्यवस्था अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की पहचान करने में मददगार होती है। इसके साथ ही दुकानदारों को भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की नियमित जांच से अपराधियों में भय का माहौल बनेगा और आम जनता व व्यापारियों को सुरक्षित वातावरण मिलेगा। थाना बहादराबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 7 6
Users Today : 52
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 7 6
Users Today : 52
Users Yesterday : 907