न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: “बच्चे स्कूल जाएं, बाइक लेकर नहीं!” डीएम का डंडा चला तो 20 स्कूटी-मोटरसाइकिल हुईं सीज, नाबालिग ड्राइवरों के अभिभावकों में मची खलबली! BIG BREAKING:: खनन का मौसम आया! 01 अक्टूबर से हरिद्वार में शुरू हुआ खनन सत्र, डीएम बोले—नियम मानो, तभी चलेगा काम BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान
Home » निर्देश » हरिद्वार पहुंचे एनजीटी विशेषज्ञ डॉ. अफरोज अहमद — कहा, धर्मनगरी की पहचान मां गंगा है, स्वच्छता व संरक्षण के लिए बने ठोस कार्ययोजना, अवैध खनन व प्रदूषण पर रहे कड़ी निगरानी

हरिद्वार पहुंचे एनजीटी विशेषज्ञ डॉ. अफरोज अहमद — कहा, धर्मनगरी की पहचान मां गंगा है, स्वच्छता व संरक्षण के लिए बने ठोस कार्ययोजना, अवैध खनन व प्रदूषण पर रहे कड़ी निगरानी

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 30 अगस्त 2025।
एनजीटी नई दिल्ली के विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफरोज अहमद ने जनपद हरिद्वार आगमन पर राज्य अतिथि गृह में जिला पर्यावरण प्रबंधन योजना की समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।बैठक में डॉ. अहमद ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक उन्मूलन, सीवरेज व्यवस्था, औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले अपशिष्ट एवं प्रदूषण नियंत्रण तथा अवैध खनन प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हरिद्वार एक धार्मिक नगरी है, जहां कुंभ और कांवड़ जैसे बड़े आयोजन होते रहते हैं। ऐसे में मां गंगा की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखने के लिए विशेष कार्ययोजना आवश्यक है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कूड़ा निस्तारण और सीवरेज ट्रीटमेंट के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जाए। अवैध खनन रोकने के लिए सख्त निगरानी की जाए और स्वीकृत खनन पट्टों से ही नियमानुसार कार्य हो। औद्योगिक इकाइयों से होने वाले प्रदूषण पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा नियमों का पालन न करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।डॉ. अहमद ने जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और अधिकारियों को बधाई दी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आश्वस्त किया कि दिए गए सभी दिशा-निर्देशों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार, डीएफओ स्वप्निल, एचआरडीए सचिव मनीष सिंह, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आरओ राजेंद्र सिंह कठैत, नगर स्वास्थ्य अधिकारी गंभीर तालियान और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

ALSO READ  "सहकारिता में बड़ा सुधार कदम: प्रोफेशनल एमडी की तैनाती, आधी-अधूरी तैयारी पर अधिकारियों की क्लास—दून सहकारी बाजार व निबंधक कार्यालय निर्माण को मिली रफ्तार, डीपीसी प्रस्ताव शीघ्र आयोग भेजने के निर्देश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 3 2 0
Users Today : 310
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 3 2 0
Users Today : 310
Users Yesterday : 861