न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » हमला » ओसपुर गांव में बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, मानसिक रूप से विक्षिप्त आरोपी गिरफ्तार

ओसपुर गांव में बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, मानसिक रूप से विक्षिप्त आरोपी गिरफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ओसपुर गांव में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां लगभग 60 वर्षीय सुखबीर नामक बुजुर्ग की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।

मृतक सुल्तानपुर क्षेत्र से भोजपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे, जब सुनसान रास्ते में उन पर हमला किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है, जिसे ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

परिजनों को हमले की सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। बाद में ग्राम प्रधान की मदद से घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया गया,

जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से गहरे घाव पाए गए।

परिजनों ने इस घटना को जानबूझकर किया गया हमला करार देते हुए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 8 6
Users Today : 62
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 8 6
Users Today : 62
Users Yesterday : 907