न्यूज़ फ्लैश
“हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार” “टनल हादसे पर आयुक्त सख्त, रेस्क्यू में तेजी के साथ श्रमिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता”
Home » हमला » “दिनदहाड़े गोलियों की गूंज से दहला भगवानपुर बाजार: नकाबपोश बदमाशों ने फाइनेंस कारोबारी पर किया जानलेवा हमला, राहगीर घायल”

“दिनदहाड़े गोलियों की गूंज से दहला भगवानपुर बाजार: नकाबपोश बदमाशों ने फाइनेंस कारोबारी पर किया जानलेवा हमला, राहगीर घायल”

(शहजाद अली हरिद्वार) भगवानपुर। हरिद्वार जिले के भगवानपुर कस्बे में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बेखौफ बदमाशों ने फाइनेंस कारोबारी आदी राणा को सरेआम निशाना बनाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावर अचानक कारोबारी के पास पहुंचे और उस पर बंदूक तानकर फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली निशाना चूक गई और आदी राणा की जान बच गई।
हालांकि फायरिंग के दौरान पास खड़ा एक राहगीर छर्रे लगने से घायल हो गया। घायल के कमर में गोली के टुकड़े फंसने की बात सामने आई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए, जिससे बाजार में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित कारोबारी ने रुहालकी और प्रताप कॉलोनी के कुछ युवकों पर शक जताया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 9 3
Users Today : 38
Users Yesterday : 523
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 9 3
Users Today : 38
Users Yesterday : 523