न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना का बड़ा एक्शन, जल जीवन मिशन की योजनाओं को 100% पूरा करने के सख्त निर्देश, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का भी लिया जायजा BIG BREAKING:: बहादराबाद दशहरा महोत्सव में विधायक आदेश चौहान ने रामलीला कलाकारों को किया सम्मानित, दिया सत्य की जीत का संदेश BIG BREAKING:: उत्तराखंड की तेजतर्रार IPS तृप्ति भट्ट का बढ़ा कद! CBI में SP की अहम जिम्मेदारी, अब केंद्रीय जांच एजेंसी में दिखेगा दमदार अंदाज BIG BREAKING:: हरिद्वार में डॉ. रागिनी नायक का जोरदार स्वागत, 2027 के रण के लिए कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल! BIG BREAKING:: शहीदों को नमन, खाकी का सम्मान! धामी का बड़ा ऐलान—1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट दोगुना; पुलिसकर्मियों को मिलेंगी 8 बड़ी सौगातें BIG BREAKING:: शहीदों को खाकी का सलाम! हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में वीर जवानों को श्रद्धांजलि, बलिदान को याद कर झुके पुलिसकर्मियों के सिर
Home » मुठभेड़ » बहादराबाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल, दूसरा फरार

बहादराबाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल, दूसरा फरार

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। थानाध्यक्ष बहादराबाद पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे।

जब वह गंग नहर पटरी मार्ग से होते हुए रानीपुर झाल की तरफ आ रहे थे तो रानीपुर झाल से पहले लोहे के पुल के पास नहर पटरी पर सामने से दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए ।

जिनमें से एक व्यक्ति ने पुलिस टीम को अपनी तरफ आता हुआ देखकर एकदम से फायरिंग कर दी । जिससे बचकर पुलिस ने भी गाड़ी की आड़ लेकर जवाबी फायरिंग की।

जिसमें एक व्यक्ति मौके से अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया जबकि एक व्यक्ति के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके पास जाने पर झाड़ियां में एक तमंचा देसी 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ ।

घायल व्यक्ति को चारों तरफ से घेरकर नाम पता पूछा गया तो घायल व्यक्ति ने अपना नाम विनोद उर्फ विक्की पुत्र रामपाल निवासी ग्राम मोखरा खेड़ी थाना बहु अकबरपुर जिला रोहतक हरियाणा बतायाl। पूछने पर बताया कि वर्ष 2007 में हमारे गांव में ही नसीब पुत्र गौरम रहता था।

जिसकी हमारे से रंजीश चली आ रही थी। जिसका मैने एवं मेरे भाई अशोक पुत्र रामपाल विनोद पुत्र रामपाल कुलदीप पुत्र आजाद, रमेश पुत्र कला ने मिलकर 2007 में मर्डर कर दिया था । मैं तब से रोहतक जेल में बंद था तथा सितंबर 2023 में अपने माता-पिता की देखभाल के लिए 21 दिन की पैरोल पर छूटकर आया था। मुझे पैरोल मिली और मैं भाग कर कई जगह पर अपनी पहचान बदल- बदल के रह रहा था।

ALSO READ  BIG BREAKING:: देहरादून में देर रात पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, शिमला बायपास फायरिंग का आरोपी अंकित चौहान घायल; साथी फरार

अभी कुछ दिन पहले आकर दौलतपुर गांव में अपनी पहचान छुपा कर रह रहा था । अभियुक्त को उम्र कैद की सजा हुई है। गिरफ्तारी से बचने के लिए यहां आकर रहने लगा था। अभियुक्त बदमाश को लगा कि शायद पुलिस को मुझ पर शक हो गया है और पुलिस मुझे पकड़ने आ रही है। इसलिए अपने बचने एवं भागने के लिए मैंने तमंचे से फायर कर दिया l

घायल बदमाश से दो फर्जी आईडी भी मिली है l उक्त अभियुक्त . अपराध संख्या, 225/2007 धारा 302,201, 34 ipc ps बहु अकबरपुर जिला रोहतक , हरियाणा से पेरोल पर आ रखा था और वापस जेल नहीं गया फरार हो गया l उक्त मुकदमे में सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय द्वारा उम्र कैद की सजा दी गई है । पुलिस टीम अन्य जानकारी एकत्रित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 7 2
Users Today : 46
Users Yesterday : 1035
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 7 2
Users Today : 46
Users Yesterday : 1035