न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में CM धामी का बड़ा ऐलान, सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज समारोह BIG BREAKING: लक्सर में एक्शन मोड में आपदा प्रबंधन! विनय रुहेला ने दिए सख्त निर्देश, ₹3.72 करोड़ से बनेगी महाराजपुर–गंगदासपुर सड़क BIG BREAKING: मुख्यमंत्री आवास घेराव से पहले गरजे मनोज धनगर, रानीपुर कांग्रेस ने कसी कमर; एकजुट होकर देहरादून कूच का ऐलान! BIG BREAKING: हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र रावत, शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद—संतों के सान्निध्य में दिखा आध्यात्मिक रंग BIG BREAKING: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन!
Home » अभियान » “उर्स मेला कलियर से पहले हरिद्वार पुलिस एक्शन मोड में: अतिक्रमण पर बुलडोज़र, आईडी चैकिंग कड़ी, होटल-गेस्टहाउस संचालकों को सख्त हिदायतें”

“उर्स मेला कलियर से पहले हरिद्वार पुलिस एक्शन मोड में: अतिक्रमण पर बुलडोज़र, आईडी चैकिंग कड़ी, होटल-गेस्टहाउस संचालकों को सख्त हिदायतें”

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर। आगामी उर्स मेले को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए कमर कस ली है। बुधवार को पुलिस और प्रशासनिक टीम ने दरगाह क्षेत्र एवं मुख्य बाज़ार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान दरगाह के गेट, बुलंद दरवाजा और पहाड़ी गेट पर फैले अवैध अतिक्रमण, पन्नी और तिरपाल को हटवाया गया। टीम ने स्पष्ट कर दिया कि मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अभियान के साथ ही पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए रैन बसेरे और दरगाह क्षेत्र में ठहरे जायरीनों की आईडी चैकिंग की। बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालुओं की पहचान पत्र की जांच की गई, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके। इसी क्रम में क्षेत्र के होटल, गेस्ट हाउस और सरायों का भी सत्यापन अभियान चलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि बिना वैध आईडी प्रूफ के किसी भी यात्री को ठहरने की अनुमति न दें।पुलिस प्रशासन का कहना है कि उर्स मेले में बड़ी संख्या में जायरीन देश-विदेश से आते हैं, ऐसे में सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही की गुंजाइश नहीं है। अतिक्रमण मुक्त बाज़ार और कड़ी चैकिंग व्यवस्था से श्रद्धालुओं को सुविधा और सुरक्षा दोनों मिलेगी। अधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ  "मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण अभियान की दी नई दिशा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 3 3 9
Users Today : 795
Users Yesterday : 1097
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 3 3 9
Users Today : 795
Users Yesterday : 1097