न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » हमला » इनायतपुर में खूनी संघर्ष, एक परिवार के चार सदस्य घायल — कुल्हाड़ी लहराने का वीडियो वायरल

इनायतपुर में खूनी संघर्ष, एक परिवार के चार सदस्य घायल — कुल्हाड़ी लहराने का वीडियो वायरल

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जनपद के भगवानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इनायतपुर में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

घायल प्रमोद पुत्र बाबूराम ने गांव के पूर्व प्रधान इलमचंद और उसके बेटों पर जानलेवा हमला करने और हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रमोद का कहना है कि विरोधी पक्ष ने पहले से योजना बनाकर उन पर हमला किया।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई। वहीं, इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक युवक हाथ में कुल्हाड़ी लिए हुए नजर आ रहा है।

घटना के बाद प्रमोद ने एसएसपी कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 4 5
Users Today : 28
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 4 5
Users Today : 28
Users Yesterday : 938