(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के पुराने इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित शिव शक्ति टेंट हाउस में शनिवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई।
आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां और आठ दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
दमकल कर्मियों ने आसपास की फैक्ट्रियों और इमारतों को भी आग की चपेट में आने से बचा लिया।
फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट को कारण माना जा रहा है। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन टेंट हाउस में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
फिलहाल फायर विभाग की टीम आग के कारणों की जांच में जुटी है। टेंट हाउस के मालिक का कहना है कि गोदाम में शादी-विवाह के कार्यक्रमों का सारा सामान मौजूद था, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।








































Users Today : 624
Users Yesterday : 1097






