न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज! BIG breaking:: गणेशपुर में धंसती सड़कें, दरकते मकान… कांग्रेस का जल संस्थान पर हल्लाबोल, ADB के कामों में घोटाले का आरोप BIG Breaking:: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर अफसरों को सीधा अल्टीमेटम! 36 दिन से अटकी शिकायतें अब होंगी फटाफट निस्तारित BIG BREAKING:: गणेशपुर में दिनदहाड़े सनसनी! युवक ने गर्दन पर चाकू से किया वार, पुलिस ने समय रहते पहुंचाया अस्पताल
Home » पहल » “खानपुर विधायक उमेश कुमार की सख़्त पहल का असर: जैनपुर झंझेड़ी में फिर खुला बंद मदरसा, सरकार की कार्यप्रणाली पर जमकर बोला हमला, हरिद्वार को अस्थायी और गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग दोहराई”

“खानपुर विधायक उमेश कुमार की सख़्त पहल का असर: जैनपुर झंझेड़ी में फिर खुला बंद मदरसा, सरकार की कार्यप्रणाली पर जमकर बोला हमला, हरिद्वार को अस्थायी और गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग दोहराई”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जनपद के लंढौरा क्षेत्र के जैनपुर झंझेड़ी गांव में रमजान माह के दौरान अभिलेखों की कमी के चलते बंद हुए मदरसे को शुक्रवार को दोबारा शुरू कर दिया गया। इस कार्य में खानपुर विधायक उमेश कुमार की सक्रिय भूमिका रही। मदरसे के पुनः आरंभ होने पर गांव के लोगों ने राहत की सांस ली और विधायक का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विधायक उमेश कुमार ने राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जिन मदरसों के सभी कागजात व मान्यता पूरी है, उनके खिलाफ कार्रवाई करना सीधी-सीधी नाइंसाफी है। उन्होंने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि मौजूदा शासन बेलगाम हो चुका है और जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटका रहा है।

विधायक ने कहा कि शिक्षा संस्थानों, चाहे वे किसी भी वर्ग के हों, को राजनीतिक नजरिए से देखने के बजाय समाज और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर निर्णय लिए जाने चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि खानपुर क्षेत्र की जनता के हित और अधिकारों की रक्षा करना उनका पहला कर्तव्य है और इसके लिए वे किसी भी स्तर पर संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे।इसके साथ ही उमेश कुमार ने प्रदेश की राजधानी के मुद्दे को भी जोर-शोर से उठाया।

उन्होंने हरिद्वार को अस्थायी राजधानी और गैरसैण को स्थायी राजधानी बनाए जाने की मांग को दोहराया।

उनका कहना था कि यह प्रदेश की जनता की लंबे समय से चली आ रही अपेक्षा है और अब इसे अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए।गांव में मदरसे के फिर से शुरू होने से बच्चों की पढ़ाई में आई रुकावट दूर हो गई है।

अभिभावकों ने उम्मीद जताई कि विधायक के प्रयासों से आगे भी क्षेत्र की समस्याओं का समाधान तेजी से होगा।

इस कदम को विधायक द्वारा शिक्षा और समाज दोनों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल माना जारहा है।

ALSO READ  हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की दूरदर्शी पहल ने बदली महिलाओं की तकदीर, कांवड़ मेला बना आर्थिक सशक्तिकरण और आजीविका संवर्द्धन का ऐतिहासिक मंच

 

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 6 9 5
Users Today : 752
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 6 9 5
Users Today : 752
Users Yesterday : 886