न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार से 2027 के चुनावी रण का शंखनाद करेगी भाजपा! प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में गूंजेगा ’65 पार’ का नारा, जीत की रणनीति बनाने में जुटे दिग्गज नेता BIG BREAKING:: मसूरी में गूंजेगी साइकिलिंग की धमक! देश-विदेश के धुरंधर जुटेंगे, 26 नवंबर को भव्य समापन के साथ छाएगा ‘अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज-2026’ का रोमांच BIG BREAKING:: देहरादून के विकास को मिलेगी नई रफ्तार! नए CDO डॉ. दीपक सैनी ने संभाली कमान, पांच सूत्रीय एजेंडे से बदलेंगे विकास की तस्वीर BIG BREAKING:: रुड़की से नैनीताल का सफर हुआ आसान, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने सीधी बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात! BIG BREAKING:: हरिद्वार की प्राचीन ज्ञान धरोहर होगी संरक्षित, दुर्लभ पांडुलिपियों का होगा डिजिटाइजेशन; ज्ञान भारत मिशन को लेकर CDO ने दिए निर्देश BIG BREAKING:: चारधाम परियोजना को रफ्तार देने के लिए मुख्य सचिव का बड़ा एक्शन, भूमि अधिग्रहण के लंबित मामले 15 दिन में निपटाने के सख्त निर्देश
Home » निर्देश » सड़क सुरक्षा पर सख्ती: नियम तोड़ने पर घर पहुंचेगा ई-चालान

सड़क सुरक्षा पर सख्ती: नियम तोड़ने पर घर पहुंचेगा ई-चालान

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सड़क हादसों को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है।

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना न्यूनीकरण समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्देश दिए गए कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सख्ती से कराया जाए और नियमों को नजरअंदाज करने वालों पर ई-चालान की कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग पर विशेष निगरानी रखी जाए। इसके लिए शहर में पहले से स्थापित 4 सीसीटीवी कैमरों के अलावा 8 नए कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे नियम तोड़ने वाले चालकों की पहचान कर ई-चालान सीधे उनके घर भेजे जा रहे हैं।

उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद के ब्लैक स्पॉट्स को चिन्हित कर वहां शीघ्र सुधारात्मक कार्य कराए जाएं। साथ ही, सड़क किनारे मौजूद सूखे और खतरनाक पेड़ों को काटने की कार्रवाई तुरंत की जाए ताकि संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके। जरूरत वाले स्थानों पर स्पीड ब्रेकर और हाई मास्क लाइट्स भी लगाई जाएंगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि बीते वर्षों की तुलना में अब तक सड़क दुर्घटनाओं और मृतकों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है।

इस उपलब्धि के लिए उन्होंने सभी विभागों की सराहना की और निर्देश दिए कि आपसी समन्वय से आगे भी सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।

 

 

ALSO READ  “काम बोलेगा, तभी मिलेगी कमान!” कप्तान नवनीत सिंह का कड़ा अल्टीमेटम—होली, रमज़ान और चारधाम यात्रा में ज़रा सी चूक पर तय होगी व्यक्तिगत जवाबदेही, अपराध और नशे पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 3 6 1 8
Users Today : 4
Users Yesterday : 798
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 3 6 1 8
Users Today : 4
Users Yesterday : 798