न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल-2026 की भव्य तैयारी शुरू, देश-विदेश के पर्यटकों को मिलेगा संस्कृति, विरासत और मनोरंजन का अनूठा संगम! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में विकास को बड़ी रफ्तार! ₹758 करोड़ की दो बड़ी परियोजनाओं समेत पांच प्रस्तावों पर मुहर, कुंभ-2027 की सफाई व्यवस्था के लिए ₹25 करोड़ मंजूर BIG BREAKING:: उत्तराखंड के पांच जिलों में कल मौसम का ऑरेंज अलर्ट, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी BIG BREAKING:: बीएचईएल की सराहनीय पहल: रोशनाबाद के 450 बच्चों को बांटी निःशुल्क पोषण सामग्री, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश BIG BREAKING:: चांद का इंतजार भी, जमानत का इंतजार भी! उर्मिला सनावर की कोर्ट में अगली तारीख 31 अक्टूबर, फिलहाल जेल से ही करना होगा इंतजार! BIG BREAKING:: हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का आगाज, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन बोले—भारतीय ज्ञान परंपरा में छिपा है मानव कल्याण और सामाजिक सद्भाव का संदेश
Home » सनसनी » हरिद्वार में शराब बनी खूनी विवाद की वजह: गुस्से में बाप ने बेटे को नुकीले हथियार से उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद आरोपी फरार – पुलिस ने छेड़ा सर्च ऑपरेशन, गांव में सनसनी

हरिद्वार में शराब बनी खूनी विवाद की वजह: गुस्से में बाप ने बेटे को नुकीले हथियार से उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद आरोपी फरार – पुलिस ने छेड़ा सर्च ऑपरेशन, गांव में सनसनी

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रांगघड़वाला गांव में शुक्रवार को नशे ने एक परिवार को तबाह कर दिया। शराब को लेकर हुए विवाद में पिता ने अपने ही बेटे की जान ले ली। मृतक की पहचान सनी (35) पुत्र घसीटा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नशे को लेकर हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपी पिता ने गुस्से में नुकीली वस्तु से बेटे पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर कलियर थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार, एसएसआई बीएस चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, एसपी देहात शेखर सुयाल और रुड़की सीओ नरेंद्र पंत ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है। यह घटना नशे के दुष्प्रभाव और परिवारों पर पड़ने वाले इसके भयावह असर की एक और कड़वी तस्वीर सामने लाती है।

 

ALSO READ  "दिल्ली रोड के होटल में प्रेमी-प्रेमिका की रहस्यमयी मौत, बंद कमरे में मिले दोनों के शव… जहरीला पदार्थ खाने की आशंका से सनसनी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 1 3 5
Users Today : 26
Users Yesterday : 1019
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 1 3 5
Users Today : 26
Users Yesterday : 1019