न्यूज़ फ्लैश
“पीएम किसान की 23वीं किस्त का ऐलान: 20 जून को किसानों के खातों में आएंगे ₹2000, करोड़ों अन्नदाताओं को मिलेगी बड़ी राहत” “डीपीआरओ पर गिरी शासन की गाज: गंभीर शिकायतों के बाद पद से हटाए गए अतुल प्रताप सिंह, जांच के लिए बनी तीन सदस्यीय समिति” “हरिद्वार में तीरंदाजी का महाकुंभ शुरू, 27 राज्यों के 700 से अधिक धनुर्धर मैदान में; विजेताओं को मिलेगा असली सोने का मेडल” “जनहित सर्वोपरि: दिशा समिति की बैठक में त्रिवेंद्र रावत ने अधिकारियों को दी चेतावनी, योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना होगा” “योग की ओर बढ़ेंगे कदम, स्वस्थ भारत का होगा संकल्प: हरिद्वार में आयुष मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में कल गूंजेगा “रन फॉर योग” अभियान” “थाना बुग्गावाला पुलिस का ओवरलोडिंग पर बड़ा प्रहार, खनन सामग्री से भरी 3 ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज, वाहन चालकों में मचा हड़कंप”
Home » समाधान » “बहादराबाद के शक्ति नगर निवासी पीड़ित की फरियाद पर तुरंत हरकत में आए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, स्पाइन रोगी यादवेंद्र राज सिंह को दिलाया घर पर राशन – त्वरित समाधान से बढ़ा जनता का भरोसा”

“बहादराबाद के शक्ति नगर निवासी पीड़ित की फरियाद पर तुरंत हरकत में आए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, स्पाइन रोगी यादवेंद्र राज सिंह को दिलाया घर पर राशन – त्वरित समाधान से बढ़ा जनता का भरोसा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 22 अगस्त 2025 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज उप जिला मेला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और मौके पर ही आम नागरिकों की समस्याओं को सुना। इसी दौरान शक्ति नगर, बहादराबाद निवासी यादवेंद्र राज सिंह पुत्र श्यामराज सिंह से उनकी भेंट हुई। यादवेंद्र राज गंभीर रीढ़ की हड्डी (स्पाइन) रोग से पीड़ित हैं, जिसके कारण वे चलने-फिरने में असमर्थ हैं और अपने बुजुर्ग पिता के साथ जीवन यापन कर रहे हैं।

उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि उन्हें अंत्योदय योजना के अंतर्गत निःशुल्क राशन मिलता है, परंतु शारीरिक स्थिति खराब होने के कारण वे राशन की दुकान तक जाने में सक्षम नहीं हैं। इस समस्या को सुनते ही जिलाधिकारी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए समाधान का आश्वासन दिया।

उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को तत्काल दूरभाष पर निर्देशित किया कि स्थानीय सस्ते गले के डीलर के माध्यम से यादवेंद्र राज सिंह को अंत्योदय योजना का राशन सीधे उनके घर तक पहुंचाया जाए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो।जिलाधिकारी के इस संवेदनशील निर्णय से न केवल यादवेंद्र राज सिंह को बड़ी राहत मिली, बल्कि यह भी साबित हुआ कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। मौके पर मौजूद लोगों ने जिलाधिकारी की कार्यशैली और जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता की सराहना की।

 

280 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 5 5 8 3
Users Today : 392
Users Yesterday : 718

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 5 5 8 3
Users Today : 392
Users Yesterday : 718