न्यूज़ फ्लैश
“सुमन नगर में सरकारी जमीन पर फिर नजर! वन भूमि और सिंचाई विभाग की संरक्षित पट्टी में अवैध रास्ता बनाने की कोशिश से हड़कंप” “उत्तराखण्ड में फर्जी आर्म्स लाइसेंस का सबसे बड़ा खुलासा! जाली आधार, नकली दस्तावेज और असली हथियारों का खतरनाक खेल बेनकाब, STF के रडार पर पूरा गैंग — 10 फर्जी लाइसेंसों से खरीदे गए असलहों ने उड़ाए होश!” “कुंभ 2027 की तैयारी में हरित क्रांति! विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का महाअभियान, हजारों पौधों से सजेंगे घाट और सड़कें” “कांवड़ यात्रा और कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में हाई अलर्ट!डीएम मयूर दीक्षित पहुंचे निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर, बोले— 30 जून तक हर हाल में पूरा करें काम, नहीं चलेगी कोई ढिलाई!” “देहरादून में डीएम का बड़ा एक्शन: धीमी रफ्तार पर यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता का वेतन रोका, 5 दिन में भूमिगत बिजली लाइन का काम पूरा करने का अल्टीमेटम!” “वायरल वीडियो ने पहुंचाया सलाखों तक! बीएचईएल रोड पर स्टंटबाजी और हुड़दंग करने वाले युवकों पर रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो बाइक सीज”
Home » विवाद » बहादराबाद टोल प्लाजा पर किसानों का बवाल: ट्रैक्टरों की भगदड़, पुलिस से धक्का-मुक्की, कई घायल – देर रात तक धरने पर डटे रहे किसान, मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

बहादराबाद टोल प्लाजा पर किसानों का बवाल: ट्रैक्टरों की भगदड़, पुलिस से धक्का-मुक्की, कई घायल – देर रात तक धरने पर डटे रहे किसान, मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद।हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाजा पर शुक्रवार देर रात किसान आंदोलन ने तनावपूर्ण रूप ले लिया। दरअसल, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने स्मार्ट मीटर घोटाले के विरोध में देहरादून में चक्का जाम करने का ऐलान किया था। इसके लिए बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ रुड़की से संगठन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी और जिलाध्यक्ष रवि शास्त्री के नेतृत्व में देहरादून रवाना हुए। लेकिन पुलिस ने बहादराबाद में बेरिगेटिंग कर किसानों को रोक लिया। एसपी देहात शेखर सुयाल ने किसान नेताओं से वार्ता कर उन्हें देहरादून जाने का कार्यक्रम स्थगित करने की अपील की, जिस पर कुछ हद तक सहमति भी बनने लगी थी।इसी बीच टोल का बैरियर खुलते ही दो युवा किसान नेताओं ने अचानक अपने ट्रैक्टर आगे बढ़ा दिए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कई लोग ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए किसानों को पीछे धकेलने का प्रयास किया।

इसमें कई किसान और पुलिसकर्मी, जिनमें महिला कांस्टेबल भी शामिल थीं, घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल कराया गया।घटना के बाद से किसान नेताओं ने टोल प्लाजा पर ही धरना शुरू कर दिया और देर रात तक वहीं डटे रहे।

उधर, पुलिस ने किसानों पर मार्ग अवरुद्ध करने, पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी।


मौके पर बहादराबाद समेत आसपास के थानों की भारी पुलिस फोर्स तैनात रही और पूरी रात शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास जारी रहे।

 

488 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 0 5 2
Users Today : 23
Users Yesterday : 757

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“उत्तराखण्ड में फर्जी आर्म्स लाइसेंस का सबसे बड़ा खुलासा! जाली आधार, नकली दस्तावेज और असली हथियारों का खतरनाक खेल बेनकाब, STF के रडार पर पूरा गैंग — 10 फर्जी लाइसेंसों से खरीदे गए असलहों ने उड़ाए होश!”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 0 5 2
Users Today : 23
Users Yesterday : 757