न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » विवाद » लंढौरा विवाद: चैंपियन ने उमेश कुमार पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप, की विधायकी रद्द करने की मांग

लंढौरा विवाद: चैंपियन ने उमेश कुमार पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप, की विधायकी रद्द करने की मांग

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की के लंढौरा क्षेत्र में हुए विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। खानपुर विधायक उमेश कुमार के बाद अब पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपना पक्ष रखते हुए उमेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

चैंपियन ने कहा कि वह लक्सर से अपने महल लंढौरा लौट रहे थे, तभी उमेश कुमार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मारी और अपने साथ मौजूद व्यक्ति से उन्हें जान से मारने को कहा।

पूर्व विधायक का आरोप है कि उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई और उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई।

उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति का इस प्रकार का गुंडों जैसा व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने आरोप लगाया कि उमेश कुमार निजी वाहन पर ‘पुलिस’ लिखवाकर गुंडों के साथ घूम रहे हैं और मीडिया के सामने झूठी बातें फैला रहे हैं।

चैंपियन ने यह भी कहा कि जेल से रिहाई के बाद उनका जनता से अच्छा व्यवहार रहा है और उनके समर्थकों की संख्या बढ़ी है, जिससे उमेश कुमार असहज हैं।

उन्होंने पुलिस को तहरीर सौंप दी है और विधानसभा अध्यक्ष से मांग की है कि विधायक उमेश कुमार को पद से बर्खास्त किया जाए।

गौरतलब है कि इससे पहले उमेश कुमार ने भी पूर्व विधायक पर उनके काफिले पर हमले का आरोप लगाया था।

फिलहाल मामला गंभीर होता जा रहा है और पुलिस जांच का विषय बन चुका है।

ALSO READ  बहादराबाद टोल प्लाजा पर किसानों का बवाल: ट्रैक्टरों की भगदड़, पुलिस से धक्का-मुक्की, कई घायल – देर रात तक धरने पर डटे रहे किसान, मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 4 9
Users Today : 102
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 4 9
Users Today : 102
Users Yesterday : 930